1- निधी-टाइगर
अगर निध अग्रवाल ब्यूटी क्वीन हैं तो टाइगर का नाम बॉलीवुड के बेहतरीन डॉन्सर में लिया जाता है। टाइगर ने बॉलीवुड में फिल्म हीरोपंती से इंट्री की थी और आज उनकी फैन फॉलोइंग जबजस्त है। जल्द ही दोनो मुन्ना माइकल में एक साथ रोमांस और डॉन्स करते हुये नजर आयेंगे। निधी अग्रवाल भी एक ट्रेंड डॉन्सर हैं।
अक्षय-भूमि! बॉलीवुड की ये नई 5 जोडि़यां देखीं आपने

2- जैक्लीन-सिद्धार्थ
बॉलीवुड डीवा जैक्लीन फर्नानडीज और सिद्धर्थ मल्होत्रा जल्द ही फिल्म ए जेंटलमैंन में रोमांस करते हुये नजर आयेंगे। दोनो की यह साथ में दूसरी फिल्म है। जेंटलमैन का फर्स्ट पोस्टर लॉन्च हो गया है। पोस्टर में सिद्धर्थ सूट बूट पहन कर जेम्स बॉड की तरह गन चलाते हुये नजर आ रहे हैं। इस फिल्म को राज और डीके निर्देशित कर रहे हैं।
अक्षय-भूमि! बॉलीवुड की ये नई 5 जोडि़यां देखीं आपने

3- भूमि-अक्षय
अगर आप फिल्म देखने के शौकीन हैं तो हम जिस फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं उसका पोस्टर देखने के बाद आप उसे जरूर देखना चाहेंगे। फिल्म का नाम है टॉयलेट एक प्रेम कथा। अक्षय जहां 49 साल के हैं वहीं भूमि अभी 27 साल की हैं। दोनो का पेयर बड़े पर्दे पर धमाल मचा देगा। अक्षय को एक्टर डॉयरेक्टर के तौर पर जाना जाता है। भूमि ने दम लगा के हईसा में अपनी एक्टिंग से सभी को चौंका दिया था।
अक्षय-भूमि! बॉलीवुड की ये नई 5 जोडि़यां देखीं आपने

4- सुशांत-कृति
सुशांत सिंह राजपूत और कृति शेनन पहली बार फिल्म राब्ता के सेट पर मिले थे। ये वो समय था जब सुशांत का अंकिता से ब्रेकअप हुआ था और खबरों में कृति और सुशांत का रोमांस हर ओर छाया हुआ था। जल्द ही दोनो पर्दे पर रोमांस करते हुये दिखाई देंगे। दोनो का ऑफ स्क्रीन रिलेशनशिप लंबे समय तक सुर्खियों में रहा था।
अक्षय-भूमि! बॉलीवुड की ये नई 5 जोडि़यां देखीं आपने

5- शाहिद-दीपिका
बॉलीवुड क्वीन दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर पहली बार किसी फिल्म में रोमांस करते हुये नजर आयेंगे। दोनो लंबे समय से इंडस्ट्री में मौजदू हैं पर कभी उन्होंने साथ काम नहीं किया। संजय लीला भंसाली की फिल्म में शाहिद और दीपिका एक साथ नजर आयेंगे। दीपिका फिल्म में महारानी पद्मावती का किरदार निभायेंगी।
अक्षय-भूमि! बॉलीवुड की ये नई 5 जोडि़यां देखीं आपने

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk