कुछ पेड़-पौधे ऐसे होते हैं, जिन्हें घर में लगाने से देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है। शमी का वृक्ष घर के ईशान कोण (पूर्वोत्तर) में लगाना लाभकारी माना गया है, क्योंकि शमी वृक्ष तेजस्विता एवं दृढता का प्रतीक है। इसमें प्राकृतिक तौर पर अग्नि तत्व की प्रचुरता होती है इसलिए इसे यज्ञ में अग्नि को प्रज्जवलित करने हेतु प्रयोग किया जाता है।

गणेश जी को प्रिय है शमी

गणेश पूजा में शमी की पत्तियों का क्या है महत्व? करें ये उपाय तो मिलेगी विशेष कृपा

आयुर्वेदिक दृष्टि में शमी को अत्यंत गुणकारी औषधि माना गया है। वैसे तो शमी में कई देवी-देवताओं का निवास होता है, लेकिन इसे भगवान शिव और गणेश का प्रिय माना जाता है। इसलिए भगवान शिव और गणेश जी की पूजा—अर्चना में शमी की पत्तियों को चढ़ाने का विशेष महत्व है।

श्रीराम ने भी किया था शमी पूजन

धार्मिक मान्यताओं में शमी का वृक्ष बड़ा ही मंगलकारी माना गया है। लंका पर विजयी होने के पश्चात श्री राम ने शमी पूजन किया था। गणेश जी और शनिदेव दोनों को ही शमी बहुत प्रिय है। शमी के पेड़ की पूजा करने से शनि देव और भगवान गणेश दोनों की ही कृपा प्राप्त की जा सकती है। इस पौधे में भगवान शिव स्वयं वास करते हैं, जो गणेश जी के पिता और शनिदेव के गुरू हैं।

1. शमी की पत्तियों के उपाय करने से घर-परिवार से अशांति को दूर भगाया जा सकता है। शमी वृक्ष की जड़ को विधि-विधान पूर्वक घर लेकर आएं। उसे घर में रोपित कर नित्य पूजन करें। ऐसा करने से गणेश जी घर के अंदर आएंगे, जो रिद्धि और समृद्धि लेकर आते हैं, जिससे दुर्भाग्य घर से बाहर जाएगा, इसलिए यदि दुर्भाग्य को दूर भगाना हो तो भी शमी पेड़ लगाना चाहिए।

2. भगवान गणेश को प्रसन्न करने से बच्चों में बुद्धि तेज होती है, इसके लिए गणेश पूजा कर शमी अर्पित करें, गणेश मन्त्र के जाप के बाद मोदक और दुर्वा का भोग लगाएं और आरती करें। शमी के पेड़ से घर के वास्तु दोष को भी दूर कर सकते हैं।

भगवान गणेश को शमी अर्पित करते समय निम्न मंत्र का जाप करें -

गणेश पूजा में शमी की पत्तियों का क्या है महत्व? करें ये उपाय तो मिलेगी विशेष कृपा

त्वत्प्रियाणि सुपुष्पाणि कोमलानि शुभानि वै।

शमी दलानि हेरम्ब गृहाण गणनायक।।

जाप के उपरांत मोदक और दुर्वा का भोग लगाएं और आरती करें।

-ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीपति त्रिपाठी

गणपति के 5 महा मंत्र, हर बुधवार जाप करने से मनोकामनाएं होंगी पूरी

पंच-देवों में शामिल हैं गणपति, जानें इनके के बारे में ये 7 बातें