कानपुर। रणवीर सिंह ने कुछ दिनों पहले ट्विटर पर अपनी एक तस्वीर साझा की थी जिस पर एक व्यक्ति ने कंमेंट कर उनके लिए अभद्र भाषा लिखी और साथ ही एक वीडियो पोस्ट कर ये दावा किया कि उसमें गाली देते दिख रहा इंसान रणवीर सिंह ही हैं। उस व्यक्ति ने कंमेंट में लिखा, 'बत्तमीज इंसान, बात करने की तमीज नहीं तुम जैसे इंसानों को ये भी नहीं पता की किसी की मां-बहन के सामने इतनी गाली कौन देता है। पागल इंसान, अगर यही एटीट्यूड रहा तो जल्दी ही सड़क पर आ जाएगा। पहले लोगों से बात करने की तमीज सीख फिर हीरो बनना... फ्लोप एक्टर।'


रणवीर सिंह और फैन के बीच था ये मामला
रणवीर सिंह और फैन के बीच कुछ दिनों पहले सड़क पर गाडी़ चलाते वक्त कुछ कहा सुनी हुई थी। दरअसल वीडियो पोस्ट करने वाले इंसान का दावा है कि रणवीर सिंह ने उन्हें उनकी मां और बहन के सामने गाली दी और इस बात के प्रमाण के तौर पर उसने रणवीर की ट्विटर पोस्ट पर ये वीडियो कंमेंट कर दिया जो अब वायरल हो रहा है। हलांकि वीडियो में रणवीर सिंह ही हैं या कोई और ये कह पाना मुश्किल है। वहीं फैन के दावे के मुताबिक रणवीर वीडियो में क्या बक रहे हैं वो सुनाई ही नहीं दे रहा तो कैसे कहा जाए की उन्होंने गाली ही दी है। हां ये बात सच है की वीडियो में जो रणवीर नजर आ रहे हैं वो काफी गुस्से में हैं।
वीडियो : रणवीर सिंह को एक फैन ने कहा 'प्लॉप एक्टर है ये बत्तमीज इंसान',रणवीर ने उसके साथ किया था ये काम
इन फिल्मों में आने वाले हैं नजर
रणवीर सिंह इस वीडियो की वजह से सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। फिलहाल अगर उनके वर्क फ्रंट की बात की जाए तो वो इन दिनों अपनी फिल्म 'सिंबा' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'सिंबा' 28 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। वहीं रणवीर एक और फिल्म 'गली ब्वॉय' में भी रैपर अवतार में दिखने को तैयार हैं। इस फिल्म में रणवीर के साथ आलिया भट्ट भी नजर आएंगी। मालूम हो कि जोया अख्तर के निर्देशन में बन रही ये फिल्म ऑडियंस को 14 फरवरी, 2019 को सिनेमा घरों में देखने को मिलेगी।  
वीडियो : रणवीर सिंह को एक फैन ने कहा 'प्लॉप एक्टर है ये बत्तमीज इंसान',रणवीर ने उसके साथ किया था ये काम

रणवीर सिंह की वजह से सोनू सूद 'मणिकर्णिका' की आधी शूटिंग पूरी कर हुए फिल्म से बाहर, ये है वजह


इस दिन होगी दीपिका-रणवीर की शादी, मंडप में बैठने के 10 दिन पहले जोडी़ करेगी की ये खास काम

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk