विदेशों में फैन

शास्त्रीय संगीत, गजल और पॉप संगीत हर क्षेत्र में अपनी आवाज़ का जादू बिखेरने वाली आशा भोंसले के बड़ी संख्या में फैन हैं। उनके फैन सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, दुबई, अमेरिका और लंदन में भी है। ऐसे में आशा ने अपने फैंस को एक बड़ी झटके वाली खबर दी है। हाल ही में वह अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में शो कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने ऐलान किया वह अब आगे कभी स्टेज शो नहीं करेंगी। उनके मुंह से यह बात सुनकर कुछ देर के लिए तो लोग बिल्कुल शॉक्ड हो गए।

ये रहा आशा भोंसले का लास्‍ट परफार्मेंस,अब कभी नहीं करेंगी स्‍टेज शो....

तो ये है वजह

हालांकि बाद में जब लोगों को वजह पता चली तब चेहरे पर मुस्कान आ गई। आशा का कहना है कि वह अब  83 साल की हो चुकी हैं। जिसकी वजह से ही वह स्टेज शो से दूरी बना लेंगी। इस उम्र में फिट रहने व इतनी सुरीली आवाज के पीछे की वजह आशा ने लोगों से शेयर की। उनका कहना है कि वह इसके लिए काफी मेहनत करती हैं। इस उम्र में आवाज को दुरुस्त रखना एक बड़ा टास्क है। ऐसे में वह रोज सुबह क्लासिकल म्यूजिक का अभ्यास करती हैं।

ये रहा आशा भोंसले का लास्‍ट परफार्मेंस,अब कभी नहीं करेंगी स्‍टेज शो....

ये सब करती

इसके अलावा हर दिन सुबह ‘ओम…ओम’ का उच्चारण करती हैं। इसके बाद वह वॉक पर निकलती हैं। आशा कहना है कि अब तक स्टेज शो की वजह से दुनिया के कई देशों की यात्रा कर चुकी हैं। हालांकि अपनी पसंद के मुताबिक वह ट्रैवलिंग जारी रखेंगी। बताते चलें कि आशा भोंसले ने अब तक फ़िल्मी और ग़ैर फ़िल्मी जगत के लगभग 15 से हज़ार अधिक गाने गाए हैं।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk