KOSIKALAN (15 March): दुग्ध उत्पाद बनाने वाली महान प्रोटीन फैक्ट्री में बकाया वेतन की मांग को लेकर चला आ रहा प्रदर्शन मंगलवार को और उग्र हो गया। कर्मचारियों ने काम बंद करा दिया और गेट पर चल रहे प्रदर्शन को भूख हड़ताल में तब्दील कर दिया। कर्मचारी करीब एक पखवाड़े से प्रदर्शन कर रहे हैं। हर बार कंपनी प्रबंधतंत्र द्वारा उन्हें आश्वासन देकर शांत करा दिया जाता है।

कई महीने से नहीं मिला वेतन

मंगलवार को उनका धैर्य जवाब दे गया। कर्मचारियों ने वहां चल रही मशीनों को पूरी तरह से बंद करा दिया। पूर्ण रूप से बंदी के बाद कर्मचारियों ने पिछले एक पखवाड़े से चलाए जा रहे प्रदर्शन को भी भूख हड़ताल में परिवर्तित कर दिया। वक्ताओं ने कहा कि बिना वेतन के वैसे भी अब उनके भूख मर रहे हैं। लिहाजा वे अपने वेतन की मांग को लेकर कंपनी के गेट पर ही दम तोड़ेंगे। कर्मचारी लेखराज ने बताया कि कर्मचारी दिन रात यहीं रहकर भूख हड़ताल करेंगे। इस दौरान कंपनी के प्रदीप, अमित पाठक, ठा। किशन सिंह, हरीश पुरोहित, मिथलेश, विकास, अवधेश, ओपी ओझा सहित करीब 50 कर्मचारी गेट पर ही भूख हड़ताल किए हुए हैं