- गर्भवती होने पर पड़ोसियों ने दी एसएसपी को शिकायत

Meerut: घोर कलयुग आ गया है। एक मां बेटी का आशिक से रेप करा रही है, वहीं एक भाई सगी बहन को आशियाना देने के नाम पर हवस का शिकार बना रहा था। मामला भावनपुर एरिया का है। जहां एक भाई ने अपनी सगी बहन को हवस का शिकार बनाया। वह गर्भवती हो गई। पड़ोसियों को पता चला तो उन्होंने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। इसके साथ ही जांच हुई और आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया।

यह है मामला

गढ़ रोड पर भावनपुर एरिया में रहने वाले एक युवक के मां-बाप नहीं है। शादी के बाद पत्नी से विवाद चल रहा है। उसकी पत्नी मायके में है। उसकी बहन की भी एक शादी हुई और तलाक हो गया। इसके बाद दूसरी शादी हुई तो फिर विवाद शुरू हो गया। इसके चलते युवती ससुराल छोड़कर अपने भाई के पास आकर रहने लगी। आरोप है कि जब से वह यहां आई तो उसका सगा भाई उसके साथ जबरदस्ती रेप करता था। साथ ही किसी को बताने पर घर से निकालने की धमकी देता था।

गर्भवती होने पर पता चला

युवती गर्भवती हो गई तो पड़ोसियों ने इसके बारे में पूछा। उसने किसी तरह एक महिला को अपने भाई की करतूत के बारे में बता दिया। यह बात आसपास के लोगों ने पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा दी। जिसमें जांच पड़ताल हुई और आरोपी युवक से पूछताछ हुई तो उसने भी कबूल कर लिया। पीडि़त लड़की की डॉक्टरी कराने के लिए पुलिस ने मेडिकल भेज दिया। साथ ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। लड़की का कहना है कि वह ना ससुराल जा सकती थी और भाई भी निकाल देता तो वह कहां जाती। इसका फायदा उसका सगा भाई उठा रहा था और उसके साथ रेप कर रहा था।