RANCHI : 35वें नेशनल गेम्स में जाने वाली हॉकी के दोनों ग्रुप के प्लेयरों का फिर से सेलेक्शन ट्रायल किया जाएगा। इसके बाद जिन खिलाडि़यों का सेलेक्शन होगा, वह टीम नेशनल गेम्स में पार्टिसिपेट करेंगी। हॉकी झारखंड के निर्देश पर इस सेलेक्शन ट्रायल का आयोजन किया जाएगा।

18 जनवरी को होगा ट्रायल

नेशनल गेम्स के लिए हॉकी टीम का सेलेक्शन ट्रायल फिर से करवाया जाएगा। 18 जनवरी को दिन के 11 बजे इस सेलेक्शन ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें ग‌र्ल्स और ब्वॉयज दोनों को शामिल किया जाएगा। हॉकी इंडिया के निर्देश पर इस सेलेक्शन ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है। हॉकी इंडिया के महासचिव मोहम्मद मुश्ताक अहमद और असुंता लकड़ा की देखरेख में इस ट्रायल का आयोजन किया जाएगा।

पहले भी टीम हो चुकी है फाइनल

इससे पहले 8 जनवरी को हॉकी झारखंड की ओर से मेन्स और वीमेंस टीम को फाइनल करके लिस्ट भेजा जा चुका है। हॉकी झारखंड के प्रेसीडेंट भोलानाथ सिंह ने बताया कि हॉकी इंडिया के कहने पर सेलेक्शन ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है। जिसके बाद ही दोनों टीम को फाइनल किया जाएगा और टीमें 35वें नेशनल गेम्स में शामिल होंगी।

बिहार ने झारखंड को हराया

बिहार की टीम ने काफी डिफेंसिव मैच खेला, लेकिन यह झारखंड की बदकिस्मती ही थी कि शॉट पर शॉट लगाने के बावजूद वह मैच को नहीं बचा सकी। अंतिम समय में बिहार ने एकमात्र गोल दागकर टीम को जीत दिला दी। बिहार की जीत में उसके गोलकीपर बंगाल के अमित बानिक का अहम योगदान रहा। उन्होंने झारखंड के फुटबॉलर्स द्वारा दागे जा रहे एक दर्जन से ज्यादा गोल को रोकने में कामयाबी हासिल की और इसका परिणाम बिहार की जीत के रूप में सामने आया। मौका था 69वें ईस्ट जोनल नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप संतोष ट्रॉफी मैच का। थर्सडे से इसकी शुरुआत गोपाल मैदान में हुई। इनॉगरल मैच बिहार और झारखंड के बीच खेला गया।