- आईजी के निर्देश पर दर्ज हुआ केस

- आरोपी की धमकी से दहशत में किशोरी

GORAKHPUR: कोतवाली एरिया में सामान लेने निकली छात्रा का अपहरण कर रेप करने का मामला सामने आया है। छात्रा की हालत बिगड़ने पर लहूलुहान हाल में किशोरी को छोड़कर आरोपी फरार हो गया। छात्रा की मां ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। लेकिन केस दर्ज करने के बजाय पुलिस ने मामला टरका दिया। पीडि़त परिवार ने आईजी से मिलकर कार्रवाई की गुहार लगाई। आईजी के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ बंधक बनाने, रेप करने सहित कई धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।

कक्षा छह में पढ़ती है किशोरी

कोतवाली एरिया की एक 13 साल की किशोरी छठवीं क्लास की स्टूडेंट है। पांच अक्टूबर की शाम करीब साढ़े सात बजे वह घर से सामान लेने निकली। आरोप है कि शकील ने उसका अपहरण कर लिया। कार से उसे लेकर मिर्जापुर मोहल्ले में गया। एक कमरे में बंधक बनाकर उसके साथ रेप किया। किशोरी के गायब होने से परिजन परेशान हो गए। अगले दिन रोती-बिलखती किशोरी घ्ार पहुंची।

पुलिस ने नहीं सुनी फरियाद

मामला पुलिस तक पहुंचने की जानकारी होने पर आरोपी ने जानमाल की धमकी देना शुरू कर दिया। परेशान हाल पीडि़त और उसके परिवार के लोग पुलिस अधिकारियों का चक्कर लगाते रहे। शुक्रवार को पीडि़त परिवार ने आईजी को पत्र दिया। आईजी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण कर बंधक बनाने रेप करने, पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया।

वर्जन

पीडि़त किशोरी की मां की सूचना पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अशोक पांडेय, सीओ कोतवाली