स्पेशल न्यूज

- 5 मेन स्ट्रेटजी प्वॉइंट्स प्रपोजल में हैं शामिल, जिनसे बनेगी स्मार्ट सिटी

- सेलेक्शन कमेटी ने सराहा, प्रशासन ने इसे जमीनी हकीकत बनाने के दिए निर्देश

<स्पेशल न्यूज

- भ् मेन स्ट्रेटजी प्वॉइंट्स प्रपोजल में हैं शामिल, जिनसे बनेगी स्मार्ट सिटी

- सेलेक्शन कमेटी ने सराहा, प्रशासन ने इसे जमीनी हकीकत बनाने के दिए निर्देश

BAREILLY:

BAREILLY:

तीन बार नगर निगम की ओर से बनाया गया स्मार्ट सिटी का प्रपोजल पूरी तरह फ्लॉप हो चुका है। अब फोर्थ राउंड में सेलेक्ट होने के लिए नगर निगम ने जो प्रपोजल तैयार किया है वह सेलेक्शन कमेटी को पहली नजर में ही भा गया है। हुई चर्चा के बाद प्रपोजल पर पूरी तरह फोकस करने के आदेश भी प्रशासनिक अधिकारियों ने दिए हैं। कमेटी के ओके की मुहर ने प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों के लिए फोर्थ राउंड में शहर को स्मार्ट सिटी में सेलेक्शन को ग्रीन सिग्नल मिलने की उम्मीद जगा दी है।

यह प्रजेंट हुआ है प्रपोजल

नगर निगम ने पूर्व में तीनों राउंड का प्रपोजल तैयार करने वाली दारा शॉ एजेंसी से इस बार भी प्रपोजल तैयार करवाया है। एजेंसी ने इस बार शिल्पकार, सुशासित, संचालित, सुखद और सुरक्षित समेत पांच स्ट्रेटजी तैयार की है। इसमें टूरिज्म स्ट्रेटजी भी शामिल थी, लेकिन उसे सेलेक्शन कमेटी की आपत्ति के बाद हटा दिया गया। वहीं, अन्य सभी फोकस्ड बिन्दुओं को विकसित करने की सलाह दी है। जिससे शहर की इकॉनोमी, ट्रांसपोर्टेशन, गुड गवर्नेस, सेफ्टी और शहरवासियों के लिए उज्ज्वल भविष्य देने की तैयारी नगर निगम ने की है।

स्मार्ट सिटी प्रपोजल एक नजर में।

शिल्पकार

- जरी जरदोजी, बांस व फर्नीचर, मांझा, सुरमा को उद्योग बनाना

- स्किल डेवलपमेंट सेंटर्स ओपन कर युवाओं को प्रशिक्षिण देना

- एक्सपो मार्ट, वेंडिंग जोन बनाकर शहर में ही बेहतर बाजार देना

- हैंडीक्राफ्ट के हुनरमंदों की बनाई सामग्री को ऑनलाइन सेलिंग

- उद्योग से रोजगार और राजस्व बढ़ेगा जो विकास कार्य पर खर्च होगा

सुशासित

- ई गवर्नेस लागू करना

- पब्लिक के लिए फ्री वाई-फाई

- ई पाठशाला फॉर सिटीजन कनेक्ट

- सेंट्रलाइज्ड मेडिकल डाटा बेस बनाना

- स्मार्ट हेल्थ कार्ड से ट्रीटमेंट की व्यवस्था

- सेंट्रल कमांड और कंट्रोल सेंटर बनाना

संचालित

- बेहतर ट्रांसपोर्टेशन

- सीएनजी से गो ग्रीन

- शहर में फुटपाथ बनाना

- स्मार्ट कार्ड से मल्टी लेवल स्मार्ट पार्किंग

- ई-रिक्शा के लिए चार्जिग प्वॉइंट्स

- पीक ऑवर्स में नो पार्किंग जोन सिटी बनाना

सुखद

- ग्रीन एरिया और लेक का निर्माण कर

- सिटी के वेडिंग जोन को ग्रीन बनाकर

- स्कूल ग्राउंड को सेलिब्रेशन एरिया बनाकर

- कॉमर्शियल कॉम्पलेक्सेज का निर्माण

- रिडेवलपमेंट मॉडल से मिक्स लैंड यूज

- एफिसिएंट सर्विस डिलीवरी

- ख्ब् घंटे बिजली और पानी की व्यवस्था

- सौ प्रतिशत स्काडा बेस्ड ट्रांसमिशन और डिस्ट्रिब्यूशन

- सौ प्रतिशत अंडर ग्राउंड वायरिंग सिस्टम

- वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट और रिसायक्लिंग

- बायो डायजेस्टर सीवेज ट्रीटमेंट

- स्मार्ट पब्लिक व कम्युनिटी टॉयलेट्स

- भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाना

सुरक्षित

- सिटी में आईपी बेस्ड सीसीटीवी कैमरा लगाना

- मुख्यमार्गो पर जेब्रा क्रॉसिंग रूल फॉलो कराना

- वूमेंस सेफ्टी के लिए हर संभव प्रयास

- स्ट्रीट पर एलईडी लाइट लगवाना

- ट्रामा और काउंसलिंग सेंटर का निर्माण करना

स्मार्ट सिटी के प्रपोजल की सेलेक्शन कमेटी ने सराहना की है। प्रपोजल में स्ट्रेटजी के तहत शहर को स्मार्ट सिटी बनाने की प्लानिंग है। फोर्थ राउंड में बरेली का स्मार्ट सिटी में चयन की संभावना है।

ईश शक्ति सिंह, अपर नगर आयुक्त