KANPUR: स्मार्ट सिटी की रेस एक बार फिर शुरू हो गई है। मंडे को कानपुर के लिए कंसलटेंट चुनी गई टीम नगर निगम पहुंची और नगर निगम अफसरों के साथ एग्रीमेंट किया। पहले चरण में चुनी गए सूरत का भी प्रपोजल दाराशिकोह कम्पनी ने तैयार किया। नगर निगम अफसरों ने पहले चरण के लिए तैयार किए गए प्रपोजल की जानकारी। उसमें रह गई कमियां दूर कर प्रपोजल तैयार करने को कहा। इसमें हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया।

54 में से 20 सिटी चुनी जाएंगी

दूसरे चरण की स्मार्ट सिटी की रेस में अब केवल 54 शहर रह गए है। इसमें से स्मार्ट सिटी के लिए 20 शहर चुने जाने हैं। स्मार्ट सिटी के प्रपोजल तैयार करने के लिए नए सिरे से कानपुर सहित अन्य सिटीज के लिए कंसलटेंट चुने गए है। कानपुर के लिए कंसलटेंट चुने गए दाराशिकोह कम्पनी की टीम के मंडे को नगर निगम पहुंची। असिसटेंट वाइस प्रेसीडेंट मुजीर्बुरहमान, एसोशिएट अदिति गुप्ता को पूर्व में स्मार्ट सिटी के लिए हुई कार्रवाई की जानकारी ली। अफसरों ने पीआर कम्पनी लगाकर जनता से सुझाव लेने को कहा। नगर निगम के एक्सईएन सुरेश चन्द्रा ने बताया कि एग्रीमेंट के साथ कंसलटेंट ने काम शुरू कर दिया है।