BAREILLY:

शहर पर मंडरा रहे धुंध का कहर अभी करीब दो से तीन दिनों तक और हावी रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। उनके मुताबिक जैसे-जैसे कोहरा बढ़ता जाएगा धुंध धीरे-धीरे खत्म हो जाएगी। हालांकि, धुंध खत्म होने के बाद एकबारगी मौसम साफ होगा लेकिन फिर कोहरे का कहर हावी हो जाएगा। जिससे मैक्सिमम और न्यूनतम टेम्प्रेचर में गिरावट आना शुरू हो जाएगी। बताया कि शहर में बढ़ता जा रहा वायु प्रदूषण ही धुंध बनकर हावी हुआ है। थर्सडे को टेम्प्रचेर मैक्सिमम 23.5 डिग्री सेल्सियस और मिनिमम 15.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

 

धुंध के आगोश में रहा शहर

दो दिनों से धुंध के आगोश में जकड़ा शहर थर्सडे को भी धुंध के आगोश में रहा। दोपहर में करीब 1 बजे हल्की धूप खिली, लेकिन करीब 1 घंटे बाद वह भी धुंध को पार कर शहर तक पहुंचने में असफल रही। हालांकि, तीन दिनों की धुंध के बाद भी मैक्सिमम टेम्प्रचेर में स्टेबिलिटी बरकरार रही लेकिन मिनिमम टेम्प्रचेर में करीब 1 डिग्री की बढ़त दर्ज किया गया। दो दिन पहले गुनगुनी धूप का आनंद ले रहे लोगों ने अब गर्म कपड़े निकालने शुरू कर दिए हैं। थसर्ड को ज्यादातर राहगीर गर्म कपड़ों में नजर आए। वहीं, वेदर एक्सपर्ट ने भी शहरवासियों को गर्म कपड़े निकाल लेने की सलाह दी है।

 

मौसम का पूर्वानुमान

आंचलिक मौसम विज्ञान अनुसंधान केंद्र के डायरेक्टर डॉ। जेपी गुप्ता ने बताया कि आगामी दिनों में पर्वतों से सटे मैदानी क्षेत्रों में आकाश में धुंध छाई रहेगी। कम समय के लिए धूप खिलने से दिन और रात के तापमानों में गिरावट होने के आसार हैं। अधिकतम तापमान 26 से 27.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 से 13.4 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। रात में हल्की ओस पड़ने और सुबह वायुमंडलीय हवा में 90 से 94 प्रतिशत के बीच नमी दर्ज की जाएगी। हवा की गति का औसतन 1.8 से 2.8 किमी0 प्रति घन्टे के बीच रहेगी। जो पूर्व उत्तर पूर्व दिशा से चलने की संभावना है।

 

3 दिन बाद धुंध छंटने के आसार हैं लेकिन सुबह और शाम कोहरा होगा। धुंध के बाद पारा में बढ़त दर्ज होगी फिर तेजी से गिरावट दर्ज की जाने लगेगी।

डॉ। एचएस कुशवाहा, वेदर एक्सपर्ट