संगम एक्सप्रेस, कानपुर इंटरसिटी समेत चार ट्रेनें की गई निरस्त

दोपहर बाद आई प्रयागराज एक्सप्रेस, राजधानी, दूरंतों के साथ कई ट्रेनें लेट

ALLAHABAD: कोहरे से पहले स्मॉग का कहर जारी है। इसके आगे रेलवे का पूरा सिस्टम फेल हो गया है। हाईटेक टेक्नोलॉजी का दावा करने वाला रेल मंत्रालय स्मॉग को चीर कर ट्रेनों को दौड़ा नहीं पा रहा है। इसकी वजह से दिल्ली-हावड़ा रूट की करीब-करीब सभी ट्रेनें घंटों लेट चल रही हैं। ट्रेन में लगने वाली एंटी फॉग लाइट के साथ ही सिग्नलिंग सिस्टम ही फेल हो गया है। स्मॉग से ट्रेनें स्पीड ही नहीं पकड़ पा रही हैं, ड्राइवर को सिग्नल ही दिखाई नहीं दे रहा है। लेटलतीफी के कारण अब कैंसिलेशन का सिलसिला शुरू हो गया है।

निरस्त की गई ट्रेन

इलाहाबाद से मेरठठ/देहरादून जाने वाली संगम एक्सप्रेस

ये रहेंगी 14 तक निरस्त

22441 इलाहाबाद-कानपुर इंटरसिटी

64595भ्/96म् इलाहाबाद मुगलसराय मेमू

64591क्/92ख् इलाहाबाद कानपुर मेमू

लेट चलने वाली ट्रेनें

12310 पटना राजधानी 12 घंटा

12398 महाबोधी एक्सप्रेस 16 घंटा

12306 नई दिल्ली-हावड़ा कोलकाता राजधानी 12 घंटा

12560 शिवगंगा एक्सप्रेस 9 घंटा

12428 आनंद विहार रीवां 10 घंटा

22434 सुहेलदेव एक्सप्रेस 8.30 घंटा

14019 सुंदरी एक्सप्रेस 13 घंटा

14056 ब्रह्मापुत्र मेल 10 घंटा

12402 मगध एक्सप्रेस 8.30 घंटा

12582 नई दिल्ली-मंडुवाडीह सुपरफास्ट 11 घंटा

12505 नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस 8 घंटा

12988 अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस 16.30 घंटा

12382 पूर्वा एक्सप्रेस 16 घंटा

02366 आनंद विहार पटना सुपर फास्ट स्पेशल 12 घंटा

12418 प्रयागराज एक्सप्रेस 6 घंटा

12276 नई दिल्ली-इलाहाबाद दूरंतो एक्सप्रेस 8 घंटा

12874 आनंद विहार-हटिया एक्सप्रेस 15 घंटा

13008 श्री गंगानगर-हावड़ा तूफान एक्सप्रेस 22.16 घंटा

12404 जयपुर-इलाहाबाद एक्सप्रेस 13 घंटा

14164 संगम एक्सप्रेस 10.30 घंटा