- दि ग्लोबल यूथ टुबैको (जीवाईटीएस)के सर्वे में आई जानकारी

- पुरुषों में 2 फीसद घटी स्मोकिंग की लत तो महिलाओं में बढ़ी 2.1 फीसद

mayank.srivastava@inext.co.in
LUCKNOW : पुरुषों से ज्यादा महिलाओं में स्मोकिंग की आदत बढ़ रही है। यह हम नहीं दि ग्लोबल यूथ टुबैको (जीवाईटीएस)का सर्वे कह रहा है। सर्वे के अनुसार पिछले दो वर्षो में पुरुषों में स्मोकिंग की लत कम हुई है। दो साल पहले 34.4 फीसद पुरुष स्मोकिंग का शिकार थे जबकि 2017 के सर्वे में यह संख्या 32.6 फीसद पहुंच गई है। वहीं दो साल पहले तक 15.3 फीसद महिलाएं स्मोकिंग की लती थीं जबकि 2017 के सर्वे में सामने आया है कि आज 17.4 महिलाएं स्मोकिंग का शिकार हैं।

घर में करते धूम्रपान
सर्वे में सामने आया है कि 59.1 फीसद लोग घरों में धूम्रपान करते हैं। इसके बाद दूसरा नंबर वर्किंग प्लेस का आता है। यहां 35.7 फीसद लोग धूम्रपान करते हैं। इसमें भी सरकारी ऑफिस में सर्वाधिक 9.3 फीसद लोग धूम्रपान करते हैं। जबकि प्राइवेट ऑफिस में 5.1 फीसदी लोग स्मोकिंग करते हैं। सर्वे में बताया गया कि रेस्टोरेंट और होटल में 13.2 फीसद और पब्लिक प्लेस में 21.7 फीसद अपनी नशे की लत को पूरा करते हैं।

सर्वे एक नजर में

- यूपी में तंबाकू का सेवन करने वालों की संख्या करीब 27 लाख है।

- देश में हर साल तंबाकू से होने वाली बीमारियों से 10 लाख लोगों की होती है मौत

- 2020 तक देश में होने वाली मौतों में 13 फीसद तंबाकू के कारण होंगी।

- भारत में 90 फीसद मुंह के कैंसर का कारण तंबाकू है।

- हेल्थ बजट का करीब 21 फीसद तंबाकू से होने वाली बीमारियों के उपचार पर खर्च होता है।

- तंबाकू की कुल आर्थिक लागत का 17 फीसद भारत सरकार केंद्रीय उत्पाद शुल्क में प्राप्त करती है।

- 35.5 फीसद वयस्क किसी न किसी रूप में तंबाकू का सेवन करते हैं।

- 13.5 फीसद वयस्क तंबाकू सिगरेट या बीड़ी के रूप में लेते हैं।

- 29.7 फीसद युवा इस समय स्मोकलेस तंबाकू का प्रयोग कर रहे हैं।

- तंबाकू से होने वाले कैंसर के मामलों में 52 फीसद उत्तर भारत और 2 अन्य राज्यों से आते हैं।

- हर दिन 5500 भारतीय युवा धूम्रपान शुरू करते हैं।

- 14 प्रतिशत छात्र किसी ना किसी रूप में तंबाकू का प्रयोग करते हैं।

- 40.3 फीसद छात्र सार्वजनिक स्थलों पर दूसरों के धुएं का शिकार होते हैं।

- 36.9 फीसद किशोर 10 साल की उम्र से पहले धूम्रपान शुरू कर देते हैं।

- करीब 4.2 फीसद किशोर सिगरेट पीते हैं।

- करीब 12 फीसद छात्र सिगरेट के अलावा भी तंबाकू का किसी दूसरे रूप में सेवन करते हैं।