स्मृति धवन को मिला पहला स्थान

LUCKNOW: प्रयाग संगीत समिति की ओर से आयोजित अखिल भारतीय संगीत प्रतियोगिता में लामार्टिनियर ग‌र्ल्स कॉलेज की स्मृति धवन ने ग्रुप बी में पहला स्थान पाया। स्मृति ने राग जौनपुरी में बड़ा ख्याल, छोटा ख्याल, आलाप तान सहित द्रुत लय में तराना गया। वह साधना संगीत केन्द्र में आशा सक्सेना की शिष्या है।