2010 में हुई थी शादी
आरती (परिवर्तित नाम) प्रेमनगर में रहती है। आरती ने बताया कि 2010 में मकान बेचने के नाम पर रजनीश (परिवर्तित नाम) उसके घर पर आया था। यहां पर उसने उसकी भाभी की हेल्प से शादी का प्रस्ताव रख दिया। उसके पिता ने पहले इस प्रस्ताव पर ऐतराज जताया लेकिन अन्य फैमिली मेंबर्स इसको लेकर राजी थे। उनके कहने पर ये शादी हो गई.    शादी के कुछ महीने बाद ही रजनीश  दहेज के लिए परेशान करने लगा और उसे घर से निकाल दिया। इस पर आरती की तरफ से दहेज की एफआईआर प्रेमनगर में दर्ज करायी गई। एफआईआर होने पर रजनीश ने समझौता कर उसे साथ रखने की बात कही।