-क्राइम ब्रांच ने शहर में स्मैक बेचने वाले गैंग का किया खुलासा

-775 ग्राम स्मैक के साथ एक अरेस्ट, दो को पुलिस ने बताया वांटेड

ALLAHABAD: स्मैक ही एक ऐसा धंधा है जिसको बेचने वाले रातोंरात लखपति बन जाते हैं। जहर का बिजनेस करते हैं और जहर बेचते हैं। जार्जटाउन एरिया में स्मैक सप्लाई करने वाले गैंग का क्राइम ब्रांच ने गुरुवार को खुलासा किया। पुलिस के इस आपरेशन में दो शातिर स्मग्लर भाग निकले। पुलिस को मौके पर 77भ् ग्राम स्मैक मिला, जिसकी इंटरनेशन कीमत 7भ् लाख रुपए बताई जा रही है।

घर से पुलिस ने बरामद की स्मैक

एपसी क्राइम अरुण पाण्डेय ने इसका खुलासा पुलिस लाइंस में प्रेस कांफ्रेंस में किया। क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर मनोज रघुवंशी और जार्जटाउन एसओ बिहागड़ सिंह यादव ने संजय नगर अल्लापुर में दबिश देकर बबलू भारतीय को अरेस्ट कर लिया। इस दबिश में लवकुश व शातिर तस्कर विनोद उर्फ पुट्टी भाग निकले। पुलिस ने बताया कि उसके घर में भ्क्भ् ग्राम स्मैक और ख्ब्0 ग्राम पुडि़या में मिला। ये पुडि़या बनाकर छोटे ग्राहकों को बेचते थे। इसके अलावा स्मैक का तीन लाख दो हजार रुपए, रबर क्00 ग्राम और फ्भ्0 ग्राम सफेद पालीथिन भी बरामद हुआ, जिसमें वे स्मैक को बेचते थे। पुलिस ने बताया कि ईद के दिन विनोद उर्फ पुट्टी को बाइक सवार बदमाशों ने स्मैक के धंधे के चक्कर में ही गोली मारी थी। इलाज होने के बाद एक बार फिर वह इस धंधे में लिप्त हो गया। पुलिस अब दोनों की तलाश में जुट गई है। इस आपरेशन में क्राइम ब्रांच के रवि सेन, वेद, साबिर, जुलकर आदि शामिल रहे।