-अफीम पहुंचाने के मिलते 10 हजार रुपए, जूते की तली में छिपा रखी थी 650 ग्राम अफीम

BAREILLY :

बदायूं के बिनावर से पंजाब अफीम की डिलीवरी देने जा रहे एक तस्कर को पुलिस ने ट्यूजडे सूचना पर दबोच लिया। पुलिस तलाशी के दौरान शंका होने पर तलाशी ली तो जूते की तली में दो लाख की अफीम मिली। पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और थाने लेकर गई। जहां एसपी सिटी ने प्रेसवार्ता कर तस्करी का खुलासा किया।

जूते में मिली 650 ग्राम अफीम

कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी बदायूं बिनावर का एक तस्कर अफीम लेकर बरेली बस से आ रहा है। जिसके बाद जंक्शन से ट्रेन पकड़कर वह पंजाब जाएगा। सूचना मिलते ही जंक्शन चौकी इंचार्ज अजब सिंह कॉन्स्टेबल के साथ सादी वर्दी में लग गए, तभी एक युवक जंक्शन स्थित हनुमान मंदिर के पास दिखा तो पुलिस ने उसे रोका, पुलिस देख वह भागने लगा। पुलिस ने उसे दौड़ाकर दबोचा लिया और तलाशी ली, लेकिन उसके कपड़ों में कुछ नहीं मिला। पुलिस ने उसका जूता उतरवाया तो उसमें 650 ग्राम अफीम मिली।

मिलते थे दस हजार रुपए

एसपी सिटी अभिनंदन कुमार तस्कर से पूछताछ की तो पता चला कि मुख्य सरगना बिनावर बदायूं का है। तस्कर ने अपना नाम पान सिंह निवासी नौसाना बिनावर बताया। उसने बताया कि पंजाब में डिलीवरी पहुंचाने के बदले उसे 10 हजार मिलते थे। एक महीने में वह तीन बार माल पहुंचाता था। फिलहाल पुलिस ने तस्कर को पकड़ने के लिए बिनावर भी टीम भेजी है। पान सिंह ने बताया कि वह छह महीने पहले पंजाब के खन्ना स्टेशन पर जीआरपी ने पकड़ा था। उसके पास भारी मात्रा में अफीम थी। पुलिस ने छोड़ने के बदले 300 सौ ग्राम अफीम ली और उसे छोड़ दिया।