34 बार सांप ने डसा है इसे
हिमाचल प्रदेश के एक पहाड़ी इलाके की रहने वाली 18 साल की मनीषा वर्मा को तीन साल में 34 सांपों ने डसा है। इसके बावजूद वो ना सिर्फ जीवित है बल्कि स्वस्थ है। खुद मनीषा का कहना है कि उसे सांपो देख कर अजीब सी खुशी मिलती है। पिछली बार उसे 18 फरवरी को सांप ने 34वीं बार डसा था। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया और डाक्टरों के अनुसार अब वो स्वस्थ है।
वेटर गर्ल की बहादुरी देखिए, रेस्टोरेंट में घुसे गु्आना ड्रैगन को पूंछ पकड़कर किया बाहर

34 बार डसा सांपों ने फिर भी बच गयी!

इस युवक ने किया कोबरा को किस!

किसी ने कहा चमत्कार और कोई कहता है जहरीले नहीं थे सांप
हिमाचल का प्रदेश का वो इलाका जहां मनीषा रहती है वहां सांप काफी मात्रा में मिलते हैं। डाक्टरों का कहना है कि हो सकता है जिन सांपों ने मनीषा को डसा है वे या तो कम जहरीले हों या उनमें जहर हो ही नहीं। इस बार जिस सांप उसे काटा था उसका रंग सफेद था। वहीं दूसरी ओर मनीषा के पिता सुरेंद्र वर्मा का कहना है कि वो नहीं जानते की सही कारण क्या है पर सांप बार बार उनकी बेटी पर हमला करते हैं। वे कई मंदिरों, पादरियों और डॉक्टरों के पास ले जा चुके हैं। कई पुजारियों और तंत्र मंत्र करने वालों का कहना है कि उस पर देवी देवताओं का आर्शिवाद है। इस क्षेत्र में रेटल और वाइपर सांप पाये जाते हैं।
अमेरिका ने भारत से इंपोर्ट किए दो सपेरे

 

Weird News inextlive from Odd News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk