ALLAHABAD: इंडियन प्रेस चौराहे के पास बाइक सवार बदमाश मंडे को एक महिला का पर्स छीनकर भाग निकले। बनारस की रहने वाली अनीता शहर अपने बहन की घर आई थी। दोपहर में वह एक प्राइवेट हॉस्पिटल से पैदल ही घर के लिए निकली थी। रास्ते में बाइक सवार बदमाश उनका पर्स छीनकर भाग निकले। पर्स में तीन हजार रुपए और कई जरूरी कागजात थे। इस घटना से वह स्तब्ध रह गई। अनीता टीचर हैं।