- पार्षद पर आरोपी को छुड़ाने के लिए दबाव बनाने का आरोप

- पार्षद ने एसओ पर अभद्रता कर कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया

Meerut: सोमवार को नौचंदी थाने में उस समय बवाल खड़ा हो गया, जब एक मामले में महिला पार्षद थाने में समर्थकों के साथ पहुंची और पुलिस की टीम ने लाठीचार्ज कर दिया। महिला पार्षद ने पुलिस पर अभद्रता करने के साथ ही कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया। लाठीचार्ज के बाद लोग उग्र हो गए काफी संख्या में क्षेत्र के लोग पहुंचे और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर हंगामा किया। तीन थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद मामला शांत कराया।

क्या है मामला

ढबाई नगर की रहने वाली एक लड़की मोहल्ले के एक लड़के के साथ क्फ् मई को फरार हो गई थी। क्ब् मई को लड़का-लड़की वापस घर आ गए थे। लड़की अपने और लड़का अपने घर पर रहा था। लड़की पक्ष की ओर से लड़के खिलाफ लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने का मुकदमा नौचंदी थाने में कायम किया गया था। पुलिस ने दोपहर को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसओ नौचंदी का आरोप है कि दोपहर को वार्ड 78 की महिला पार्षद शहनाज आरोपी को छुड़ाने के लिए थाने में दबाव बनाने के लिए आई थी, जब उन्हें पूरा मामला समझा दिया था तो वे वापस चली गई थी। लेकिन शाम को क्षेत्र के काफी लोगों को लेकर महिला पार्षद आई और थाने में हंगामा करना शुरू कर दिया। आरोप है कि हंगामा कर रहे लोगों पर पुलिस टीम ने लाठीचार्ज करना शुरू कर दिया। इतने में क्षेत्र के लोगों की संख्या और बढ़ गई सब ने नौचंदी एसओ के खिलाफ नारेबाजी करनी शुरू कर दी। मौके पर पहुंची लिसाड़ी गेट, मेडिकल समेत कई थानों की पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। महिला पार्षद के साथ बदसलूकी की गई, बाद में कपड़े फाड़ दिए गए। इसके बाद हंगामा बढ़ता गया। काफी देर चले हंगामें के बाद मामला शांत हुआ। वहीं महिला पार्षद का कहना है जो भी आरोप आरोपी को छुड़ाने के लिए लगाए जा रहे हैं। ये सभी आरोप गलत है।

डीआईजी से की शिकायत

एसओ विनोद कुमार सिंह द्वारा पार्षद के साथ की गई अभद्रता और कपड़े फाड़ने को लेकर महिला पार्षद के साथ काफी संख्या में लोग डीआईजी आवास पहुंचे और एसओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यहां शिकायत पत्र देकर एसओ के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। डीआईजी ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।

इन्होंने कहा

महिला पार्षद युवती को अगवा करने के आरोपी को छुड़ाने का दबाव बना रही थी। जब मैंने मना किया तो मेरे साथ अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया। महिला पार्षद ने जो मुझ पर अभद्रता और कपड़े फाड़ने के आरोप लगाए हैं, वे सभी आरोप झूठे है। नियम कानून का पालन कराना हमारी जिम्मेदारी है, आरोपियों को थाने से नहीं छोड़ जाएगा।

विनोद कुमार सिंह

एसओ

नौचंदी

मेरठ।