- निगम द्वारा बिजली का बिल बचाने को लगाए गए थे दो प्लांट्स

- अभी एक प्लांट ही कर रहा है काम, महीने में करीब एक लाख की बचत

DEHRADUN: नगर निगम का सोलर प्लांट कारगर साबित हो रहा है, नगर निगम को इस प्लांट के बनने से हर महीने एक लाख रुपए की बचत होने लगी है। हालांकि, निगम का अभी एक प्लांट ही काम कर पा रहा है। ये प्लांट नगर निगम परिसर में लगाया गया है जिसकी क्षमता दस किलोवाट है।

दो प्लांट लगाए थे निगम ने

नगर निगम द्वारा निगम परिसर और वर्कशॉप में दो सोलर प्लांट्स लगाए गए थे। निगम परिसर में लगाए गए प्लांट की क्षमता क्0 तो वर्कशॉप में लगाए गए प्लांट की क्षमता ख्0 किलोवाट है। फिलहाल नगर निगम परिसर में लगे सोलर प्लांट से ऊर्जा का उत्पादन हो रहा है। इससे ही नगर निगम को हर महीने करीब क् लाख रुपए की बचत हो रही है। पहले निगम को इतनी ही जरूरत के लिए ख् लाख रुपए महीना बिजली का बिल भरना पड़ता था।

अभी टाउन हॉल में नहीं सप्लाई

निगम परिसर में लगाए गए सोलर प्लांट से उत्पादित होने वाली सोलर इनर्जी का उपयोग कम्प्यूटर्स, एसी, पंखे और प्रकाश व्यवस्था के लिए किया जा रहा है। हालांकि, टाउन हॉल में इस प्लांट की ऊर्जा का उपयोग नहीं किया जा रहा है। टाउन हॉल में बिजली व्यवस्था के लिए अभी ग्रिड से ही पावर ली जा रही है।

अब लगेगा व्यावसायिक प्लांट

नगर निगम द्वारा लगाए गए दोनों सोलर प्लांट्स में चार लाख रुपए का खर्चा आया था। निगम द्वारा ये प्लांट्स उरेडा के जरिए बनाए गए थे। निगम का कहना है कि दोनों प्लांट्स अगर सफल रहे तो इसके बाद दोरणखास में भी 80 बीघा जमीन में सोलर प्लांट लगाया जाएगा और इस प्लांट की बिजली निगम द्वारा बेची जाएगी।

----------------

निगम की सोलर प्लांट योजना कारगर रही है, पिछले माह के मुकाबले बिजली के बिल में करीब आधे बिल की बचत हुई है। निगम की वर्कशॉप में भी सोलर प्लांट जब काम करना शुरू कर देगा तो निगम को और बचत होगी।

रणजीत सिंह, प्रकाश अधीक्षक, नगर निगम