मेरठ। राजपूज रेजीमेंट की 17वीं बटालियन के 75वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शनिवार को सैनिकों ने मोटर साइकिल पर हैरतंगेज करतब दिखाए। जिसको देखकर लोगों ने दांतों तले ऊंगली दबा ली। प्रदर्शन को देखने के लिए सैनिकों के परिजन आए हुए थे। इस दौरान डॉग शो भी दिखाया गए। वहीं सबसे पहले लेफ्टीनेंट जनरल भूपेंद्र सिंह को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। वहीं भूपेंद्र सिंह ने राजपूत रेजीमेंट के इतिहास के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हमारी सेना ने अनेक युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हमारी सैनिकों ने शहीद होकर देश को युद्धों में विजय दिलाई। उनकी कुर्बानी को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।