दामाद ने सास और उसके प्रेमी को कैंची से गोद डाला

- संपत्ति के लिए बाढ़ के सदर बाजार स्थित सालिमपुर में दिया वारदात को अंजाम

- टीवी के पीछे से पुलिस ने खून से सनी कैंची किया बरामद

PATNA CITY: संपत्ति के लिए दामाद ने शनिवार की सुबह सास और उसके प्रेमी की कैंची से गोद कर हत्या कर दी। डबल मर्डर का ये केस बाढ़ का है। बाढ़ के सदर बाजार स्थित सालिमपुर में पूनम देवी का घर है। घर में पूनम (भ्भ्) और उनके प्रेमी सत्यनारायण गुप्ता (70) की हत्या कर दी गई। दोनों की डेडबॉडी एक ही रूम में मिली। हत्या के तीन घंटे बाद सुबह करीब 8 बजे पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच शुरू की। रूम में तलाशी के दौरान पुलिस को खून से सनी कैंची मिली। जिसे छीपाकर टीवी के पीछे रखा गया था।

पटना से पहुंची एफएसएल टीम

डबल मर्डर ने पटना पुलिस को हिला कर रख दिया है। पटना के रूरल एसपी हरिकिशोर राय ने घटनास्थल का मुआयना किया। डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम भी पहुंची। एफएसएल की टीम ने कई सबूत जुटाए। पुलिस सूत्रों की मानें तो कैंची पर हाथों के निशान भी पाए गए हैं।

पकड़ा गया दामाद

पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि पूनम के दामाद और बेटी साथ में ही रहते थे। सुबह में दामाद को घर से निकलते हुए कई लोगों ने देखा था। पुलिस का शक दामाद पर गया। तब तक दामाद अवधेश अथमलगोला स्थित अपने घर पहुंच चुका था। पुलिस ने दामाद के घर रेड कर उसे धर दबोचा।

क्या है पूरा मामला?

पूनम देवी के हसबेंड मुंबई में रहते हैं। बेटी की शादी काफी पहले की कर दी थी। बेटी और दामाद अवधेश साथ रहते थे। दूसरी ओर सत्यनारायण गुप्ता की वाइफ की मौत एक दशक पहले हो चुकी है। पूनम और सत्यनारायण के बीच अवैध संबंध डेवलप हुआ। पूनम देवी का घर काफी बड़ा है। जिसकी कीमत लाखों में है। पुलिस की मानें तो दामाद की नजर संपत्ति पर थी। जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद भी चल रहा था।

पूनम देवी के दामाद अवधेश को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। अवधेश की नजर सास के घर पर थी। जिसकी कीमत भ्0-म्0 लाख रुपए होगी।

-हर किशोर राय, एसपी, रूरल