NAWADA/PATNA: निकम्मा और शराबी मन्नू भुइया ने महज खाने को लेकर हुई बकझक में रॉड से हमला कर मां कौशल्या की हत्या कर दी। बीचबचाव कर रहे पिता ब्रह्मदेव भुइया को भी घायल कर दिया। यह नृशंस घटना नवादा जिला के रजौली थाना के सतकुरवा गांव की है। ब्रह्मदेव ने पुत्र के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि वह बुजुर्ग मां पर तब तक हमला करता रहा, जब तक कि उसकी मौत नहीं हो गई। दरिंदे ने मां की आंख-नाक को रॉड से गोद दिया। आरोपित को गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नवादा भेज दिया है। घटना स्थल से रॉड बरामद हुआ है। वारदात बुधवार सुबह की है। ब्रह्मदेव ने बताया कि सुअरों को लेकर खेत निकल गए थे। अचानक पोती (मन्नू की बेटी) ने सूचना दी। दौड़ते हुए घर पहुंचे तो मन्नू को रॉड से मां पर हमला करते देखा। बीच-बचाव करने पर घायल कर दिया।