-सोनाक्षी सिन्हा पहुंची ताज सिटी

-एक्टर अर्जुन कपूर के साथ फिल्माया गया रोमांटिक सीन

AGRA। दबंग गर्ल आगरा आ पहुंची हैं। नहीं समझे। अरे भाई। शत्रुघ्न सिन्हा की लाड़ली सोनाक्षी सिन्हा। होली के ठीक अगले दिन दबंग गर्ल ताज सिटी आ पहुंची। एक्टर और एट्रेस, दोनों का रोमांटिक सीन फिल्माया गया।

कटरा फुलेल में हुई शूटिंग

बताते चलें कि कपूर हाउस की संजय कपूर एंटरटेनमेंट कंपनी के बैनर तले ताज नगरी में फिल्म 'तेवर' की शूटिंग चल रही है। ताजगंज एरिया के कटरा फुलेल में होली खेलने का शूट फिल्माया गया। दबंग गर्ल के साथ में थे कपूर खानदान के इस पीढ़ी के हीरो अर्जुन कपूर।

शूटिंग देखने उमड़ी भीड़

कटरा फुलेल की गलियों में हुई शूटिंग को देखने के लिए भारी भीड़ जुट गई। क्या एरिया की छतें और क्या छज्जे, हर तरफ बस भीड़ ही भीड़ थी। यहां जमे लोग अपने पसंदीदा एक्टर अर्जुन कपूर और दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा की एक झलक पाने को लेकर बेताब दिखे। भीड़ पर काबू पाने को लेकर ट्यूजडे को ताजगंज की गलियों में पुलिस को खासी कवायद करनी पड़ी।