शादी के कार्ड नहीं छप रहे

सोनम और आनंद की शादी जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है वैसे ही कई सारे बडे़ खुलासा होते जा रहे हैं। खबरों के मुताबिक सोनम और आनंद ने एक सहमत हो कर ये प्लान किया है कि वो अपनी शादी में कार्ड नहीं छपवाएंगे। दरअसल बॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार सोनम और आनंद कागज की बर्बादी नहीं करना चाहते हैं। इसलिए दोनों ने ये सोचा है कि वो वेडिंग कार्ड्स नहीं छपवाएंगे और शादी का न्योता देने के लिए ई-इनविटेशन का इस्तेमाल करेंगे। सभी के पास शादी का कार्ड ऑनलाइन ही पहुंच जाएगा। ये अब तक का सबसे अनोखा न्योता होगा।

सोनम और आनंद घर बैठे ही बिना कार्ड के दे रहे शादी का न्योता,संगीत,शादी,रिसेप्शन और हनीमून होगा ऐसा

ये गेस्ट्स होंगे शादी में शामिल

सोनम और आनंद ने शादी के कार्ड बांटने का तरीका भी तय कर लिया और गेस्ट्स की लिस्ट भी बना ली है। ये तो जाहिर सी बात है कि सोनम कपूर एक्ट्रेस हैं तो उनकी शादी में बॉलीवुड से कई बडी़ हस्तियां आएंगी। सोनम की शादी की लिस्ट में मुख्य रूप से स्वरा भास्कर, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और सलमान खान को न्योता दिए जाने की खबरें चर्चा में हैं। सोनम की शादी के लिए खुलासा हो रहा है कि मुंबई में ही होगी पर रिशेप्शन की पार्टी बडी़ होने वाली है। पहले कहा जा रहा था कि राजस्थान में इनकी डेस्टीनेशन वेडिंग होगी पर अब कहा जा रहा है की मुंबई में ही होगी।

सोनम और आनंद घर बैठे ही बिना कार्ड के दे रहे शादी का न्योता,संगीत,शादी,रिसेप्शन और हनीमून होगा ऐसा

हनीमून के लिए सोनम का प्लान

कहा जा रहा है की शादी में संगीत की पार्टी भी काफी बडी़ होने वाली है और सोनम के पापा अनिल कपूर अपनी पत्नी के साथ संगीत में ठुमके लगाते दिखेंगे। कहा जा रहा है कि संगीत की तैयारियां और कोरियोग्राफी में फराह खान इन दिनों काफी व्यस्त हैं। संगीत की तैयारियां अनिल कपूर के जूहू स्थित एक बंगले में की जा रही हैं। जहां तक सवाल है शादी के बाद हनीमून का तो सोनम और आनंद विदेश ही जाएंगे। एक रिपोर्ट के मुताबिक दोनों अपना हनीमून इंडिया में तो नहीं मनाने वाले हैं।

सोनम और आनंद घर बैठे ही बिना कार्ड के दे रहे शादी का न्योता,संगीत,शादी,रिसेप्शन और हनीमून होगा ऐसा

लंदन में खरीदा खुद का फ्लैट

काफी दिनों से खबरें आ रही हैं कि सोनम और आनंद ने लंदन में एक घर खरीद लिया है। कहा जा रहा है कि शादी के बाद दोनों वहीं शिफ्ट हो जाएंगे। सोनम फिल्मों को लेकर वहीं से अक्सर मुंबई आती जाती रहेंगी। बता दें कि लंदन के नॉटिंग हिल में उन्होंने घर खरीदा है। खबरें हैं कि सोनम का होने लंदन स्थित होने वाले घर में ज्यादा कमरे नहीं हैं। अगर सोनम सच में देश छोड़ कर कहीं लंदन चली गईं तो उनके फैंस के लिए ये बडा़ ही दुखद होगा।

सोनम कपूर की शादी में कौन होगा कोरियोग्राफर और ड्रेस डिजाइनर से लेकर जानें बॉलीवुड मेहमानों की पूरी लिस्ट

रियल लाइफ में आनंद की दुल्हनिया बनने से पहले सोनम कपूर रील लाइफ में बन चुकी हैं दुल्हन

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk