कानपुर। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने इसी साल अपने उद्योगपति बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से शादी की है। आनंद आहूजा 'भाने' नाम का एक चैन स्टोर चलाते हैं जिसमें जूते और कपड़े मिलते हैं। उनके स्टोर अब तक लंदन और दिल्ली में थे लेकिन अब उन्होंने मुंबई में भी अपना पहला स्टोर खोल दिया है। इस मौके पर आनंद से अपनी लाइफ के बारे में ढेर सारी बातें बताई।
आनंद आहूजा ने कहा,सोनम ने शादी के बाद मेरी जिंदगी बदल कर रख दी
दिल्ली से ज्यादा मुंबई में दोस्त
सबसे पहले आनंद ने मुंबई के बारे में कहा कि वो सोनम के मिलने से पहले से ही बॉम्बे आते रहे हैं, उनके सबसे खास दोस्त मुंबई से हैं। वो दिल्ली से ज्यादा मुंबई के लोगों को जानते हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि, उनका काम राजधानी से बाहर होता है। इसलिए वो और सोनम फिलहाल ज्यादातर इंडिया के बाहर ही रहते हैं।
आनंद आहूजा ने कहा,सोनम ने शादी के बाद मेरी जिंदगी बदल कर रख दी
छोटी चीजें बहुत मायने रखती हैं
अपने रिलेशनशिप को लेकर आहूजा ने कहा कि जब शादी की बात आती है, तो छोटी चीजें बहुत मायने रखती हैं। अलग-अलग जगहों पर होने के बावजूद हम स्काइप पर एकसाथ भोजन करते हैं, हम एक दूसरे ये बताते हैं कि हम उन्हें देखे बिना एक या दो सप्ताह से अधिक रह सकते हैं।' कपड़ो के ब्रांड को लेकर आहूजा ने कहा कि सोनम से मिलने के बाद मेरे जीवन में काफी बदलाव आए, जैसे मुझे कपड़ो के लेबल के बारे में स्पष्ट से पता चला।
आनंद आहूजा ने कहा,सोनम ने शादी के बाद मेरी जिंदगी बदल कर रख दी
जीवन में क्लैरिटी आई
इसके बाद सोनम की तारीफ करते हुए आहूजा ने कहा कि वह निर्णायक है और मैं उसके बिल्कुल विपरीत हूं। वह जानती हैं कि मेरे लिए क्या अच्छा है। उनके चलते मेरे जीवन में क्लैरिटी आई है।
आनंद आहूजा ने कहा,सोनम ने शादी के बाद मेरी जिंदगी बदल कर रख दी
जल्द ही रिलीज होगी सोनम की फिल्म
बता दें कि सोनम कपूर जल्द ही अपने पिता अनिल कपूर के साथ सिल्वर स्क्रीन पर साथ नजर आने वाली हैं। ऐसा पहली बार होगा जब सोनम और अनिल किसी फिल्म में एक साथ नजर आयेंगे। अपकमिंग फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में भी दोनों ने रियल लाइफ की तरह पिता और बेटी का किरदार निभाया है।आनंद आहूजा ने कहा,सोनम ने शादी के बाद मेरी जिंदगी बदल कर रख दी

तस्वीरें : अनिल कपूर ने दामाद आनंद आहुजा का जन्मदिन ऐसे किया सेलीब्रेट, सोनम ने दिया ये तोहफा

'धड़क' के बाद किसी रीमेक में नहीं करण की फिल्म में काम करेंगी जाहन्वी, ये होगी स्टारकास्ट

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk