विश्व में सबसे बड़ा भारत का राष्ट्रपति भवन

बात अगर भारत के प्रथम नागरिक राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी एवं उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी के निवास स्थान की हो तो राष्ट्रपति भवन 10 जनपथ से भी बड़ा है। 320 एकड़ में फैला राष्ट्रपति भवन बाकी सभी आधिकारिक घरों से बड़ा है।  यहां तक कि विश्व में किसी भी राष्ट्राध्यक्ष के पास इतना बड़ा घर नहीं है। 6 मौलाना आजाद रोड पर स्थित भारत के उप राष्ट्रपति का निवास 2633.49 वर्ग मीटर में बनाया गया है। जहां राष्ट्रपति भवन उप राष्ट्रपति भवन एवं सेवन आरसीआर आधिकारिक निवास हैं वहीं गांधी परिवार की बहू सोनिया गांधी को 10 जनपथ आवंटित किया गया निवास है।

आरटीआई के द्वारा मिली जानकारी

सेंट्रल पब्लिक डिपार्टमेंट के अनुसार 7 RCR 14 101 वर्ग मीटर में बना है वहीं गांधी परिवार की बड़ी बहू सोनिया गांधी का निवास 10 जनपथ्ा 15181 वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। 10 जनपथ 7RCR के मुकाबले काफी बड़ा घर है। देव आशीष भट्टाचार्य की RTI अर्जी के तहत यह जानकारी दी गई है।

नहीं दिया प्रियंका ने संपत्ति का ब्यौरा

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी 12 तुगलक लेन पर 5022.58 वर्ग मीटर में बने बंगले में रहते हैं। वहीं गांधी परिवार की बेटी प्रियंका गांधी और उनके पति राबर्ट वाड्रा को 35 लोधी एस्टेट में 2765.18 वर्ग मीटर का घर आवंटित है। प्रियंका की संपत्ति का ब्यौरा मागने पर हिमाचल सरकार ने उनकी सुरक्षा का हवाला देकर उनकी संपत्ति से जुड़ी जानकारी देने से इंकार कर दिया था।

प्रियंका नहीं चाहती जनता के सामने आए संपत्ति का ब्यौरा

देवाशीष भट्टाचार्या ने बताया कि दिल्ली सरकार को गांधी परिवार की संपत्ति की जानाकारी साझा करने में कोई परेशानी नहीं हुई। पर हिमाचल प्रदेश की सरकार गांधी परिवार की बेटी प्रियंका गांधी की जमीनों की जानकारी साझा नहीं करना चाहती है। अपनी निजता का हवाला देकर प्रियंका गांधी खुद भी अपनी जमीन से जुड़ी फाइलें खोले जाने का विरोध करती  हैं।

National News inextlive from India News Desk