- बॉलीवुड सिंगर सोन निगम के नाम रही लखनऊ महोत्सव की शाम

द्यह्वष्द्मठ्ठश्र2@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

रुष्टयहृह्रङ्ख: लखनऊ महोत्सव में लेजेंड सिंगर की श्रेणी के सिंगर सोनू निगम की बॉलीवुड नाइट धमाकेदार रही। महोत्सव में हजारों की संख्या में लखनवाइट्स सोनू निगम को सुनने के लिए आए। इतना ही नहीं, सोनू निगम के बैंड की सिंगर प्राजक्ता शुक्रे ने सबसे पहले माहौल को अपने अंदाज में रंगा। उन्होंने इश्कजादे के मैं परेशां से महोत्सव में बॉलीवुड नाइट का रंग जमाया, जिसके बाद उन्होंने नए पुराने गाने जैसे मैं तैनू समझावां, मोना ओ माई डार्लिंग और दम मारो दम गाकर लोगों में जोश भर दिया।

शुक्र अल्लाह गाने के साथ एंट्री

सोनू निगम की स्टेज पर एंट्री जब हुई तो लोगों ने शोर और सीटियां बजाकर उनका स्वागत किया। सोनू निगम ने स्टेज पर एंट्री के समय शुक्र अल्लाह गाकर किया तो लोगों ने खासा पंसद किया। इस गाने में सोनू के साथ 6 डासरों ने भी उनका साथ दिया। गाने के बाद सोनू ने लोगों का इस्तकबाल किया और अपना सबसे पंसदीदा गाना मेरा रंग दे बसंती चोला गाकर पंडाल में सभी श्रोताओं को देशभक्ति के रग में रंग दिया।

माहौल में छाई रुमानियत

वहीं, तेरी शर्ट द मैं बटन सोडि़ये गाकर महोत्सव के माहौल में रुमानियत पैदा कर दी। मेरे हाथ मैं तेरा हाथ हो गाया गीत पर उन्होंने लोगों की तरफ माइक कर दिया, जिसके बाद की लाइन श्रोताओं ने जोश के साथ पूरी की। इसके बाद सोनू ने तुने तो पल भर में चोरी किया रे जिया गाया तो माहौल का रंग और भी रोमांटिक हो गया। सोनू निगम की आवाज का जादू लोगों के सिर पर चढ़कर बोला। इसके बाद उन्होंने चंदा की डोली और सोनियों गाकर लोगों को रोमांटिक माहौल में रंग दिया।

लोगों ने भी किया डांस

सोनू निगम के पहले राउंड में जहां रोमांटिक मूड में लोगों ने इंज्वॉय किया, वहीं दूसरे राउंड में लाउड म्यूजिक के गाने गाकर लोगों को अपने साथ जोड़ लिया। रब ने बना दी जोड़ी का मल्टी गानों वालों सांग हम है राही प्यार के, फिर मिलेंगे चलते चलते गाया तो लोगों ने जमकर डांस किया। इसके बाद मुझसे शादी करोगी फिल्म का दिल मांगता है दिलदार सोनिये गाया जिसके बाद सभी लोग सोनू के रंग में रंग गये। कजरा मोहब्बत वाला गाने में तो सोनू भी मान गये कि लोग कितने जानकार है गानों के क्योकि सोनू के गानों के साथ ही उसके आगे की लाइन शहरवासियों ने पूरी कर दी। इसके बाद सोनू कई बेहतरीन गाने गाकर लोगों को अपनी मौजूदगी का एहसास करवाया

मजाकिया मूड में नजर आये सोनू

शो के दौरान कई बार सोनू ने मजाकिया मूड में लोगों का इंज्वॉय किया। उन्होंने अपने गिटारिस्ट से कम्पीटिशन किया तो वही एक गाने में आई डांसर्स को जब दूसरे डांसर्स ने ऊपर उठाया तो सोनू ने गाना रोक दिया जिससे वे उसी पोजिशन में रुक गये। काफी देर रुकने के बाद डांसरों ने ही उनसे अपील की कि वो गाना गाये।

लड़की की आवाज में गाया गाना

सोनू निगम ने कभी खुशी कभी गम का ले जा ले जा गाया जिसमें उनका साथ प्राजक्ता शुक्रे ने दिया लेकिन शुरू में सोनू निगम ने लड़की की आवाज में ही गाया। आधे से ज्यादा लोग हैरत में पड़ गये कि प्राजक्ता गा रही है या सोनू निगम। इस गानों को लोगों ने खूब इंजाय किया।

सोनू निगम को सुनने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे। सांस्कृतिक पंडाल में लोगों की काफी भरमार थी। आगे की सारी कुर्सियां भी भरी पड़ी थी। लोगों के ज्यादा आ जाने के बाद एक्सट्रा कुर्सियां और सोफे लगाये गये। जिसके बाद भी वीवीआईपी और वीआईपी में काफी संख्या में लोग खड़े रहे। बैरिकेटिंग में सुनने वाले काफी पहले से ही ही जमा हो गये।