चंद्रमा से ऊर्जा लेने में सक्षम

अब वो दिन दूर नहीं जब भारत चंद्रमा से ऊर्जा के संसाधनों को पूरा करने में सक्षम होगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन में एक प्रतिष्ठित प्रोफेसर शिवथानू पिल्लई ने कहा कि भारत ऊर्जा के संसाधनों को चंद्रमा से पूरा कर सकता है। उन्होंने बताया कि साल 2030 तक संभव है कि भारत ऊर्जा की जरूरतों को चंद्रमा से पूरा कर पाए। पिल्लई ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली पहुंचे थे। इस कार्यक्रम के दौरान पिल्लई ने बताया कि कई देश इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं और चंद्रमा पर भरपूर मात्रा में हीलियम है, जो विश्व की ऊर्जा की खपत को पूरा कर सकती है।

चांद पर मना सकेंगे हनीमून

इस दौरान पिल्लई ने यह भी कहा कि, वो दिन दूर नहीं जब लोग चंद्रमा पर हनीमून मनाने जाएंगे। यह सपना पूरा होने में कुछ दशक का समय लग सकता है लेकिन ऐसा एकदिन सच जरूर होगा। गौरतलब हो इसरो ने हाल ही में 104 सैटेलाइट लॉन्च कर नया रिकॉर्ड बना दिया था। अंतरिक्ष मामलों में इसरो के तेजी से बढ़ते कदम इस बात का संकेत हैं कि आने वाले समय में हमारे वैज्ञानिक कई और कीर्तिमान अपने नाम करेंगे। आपको जानकर हैरानी होगी कि, नासा जितना एक साल में खर्च करता है, उतना इसरो 40 साल तक चला सकता है।

सात नहीं अब आठ महाद्वीप होंगे, जीलैंडिया भी खोज लिया गया

नासा ने अंतरिक्ष में उगाई बंदगोभी, दिखती है ऐसी

Weird News inextlive from Odd News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk