lucknow@inext.co.in
LUCKNOW : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने युवाओं के सपने तोड़े हैं, अन्नदाता किसानों को अपमानित किया हैं। अहिंसा के मसीहा गांधीजी और 'जय जवान, जय किसान' का नारा देने वाले शास्त्रीजी के जन्मदिन पर शांतिपूर्ण किसानों के आंदोलन पर लाठीचार्ज किया। भाजपा को तो गांधी-शास्त्री का नाम लेने का भी हक नहीं है। भाजपा ने अपने वादे नहीं निभाए, वह धोखेबाज पार्टी है।

यूपी से भाजपा को हटाना जरूरी

देश और समाज को वह पीछे ले गई है। दिल्ली और यूपी से भाजपा को हटाना जरूरी है। अखिलेश बुधवार को पार्टी मुख्यालय में जौनपुर, मिर्जापुर, कानपुर, कन्नौज से आए साइकिल यात्रियों को संबोधित कर रहे थे। कहा कि प्रदेश में बहू-बेटियां, व्यापारी और सामान्य नागरिक कोई भी सुरक्षित नहीं है। कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। शहर के एक संभ्रांत नागरिक की बेलगाम पुलिस ने गोली मार कर हत्या कर दी।

किसान क्रांति पदयात्रा : यूपी के नाराज किसानों को रोकने लिए दिल्ली पुलिस के छूट रहा पसीना


गन्ना किसानों की खुशहाली को 4000 करोड़ का सॉफ्ट लोन

National News inextlive from India News Desk