ये रहे नतीजे

छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर सपा छात्रसभा के विकास मिश्रा ने एबीवीपी के  अनिल कुमार तोमर को 112 वोटों से हराया। उपाध्यक्ष पद पर भी सपा छात्रसभा की रिया गर्ग ने एबीवीपी की नेहा त्यागी को 253 वोटो से पछाड़ दिया। महामंत्री पद पर सपा छात्र सभा के पंकज कुमार ने एबीवीपी के कुंवर सौरभ को 38 वोटो से हरा दिया। संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी के कार्तिकेय दुबे ने सपा छात्र सभा के पंकज कुमार मौर्या को 130 वोटों से हराया। जबकि कोषाध्यक्ष पद पर एबीवीपी के सौरभ शर्मा ने सपा छात्र सभा के देवव्रत सिंह को कड़ी चुनौती देते हुए 11 वोटों से जीत दर्ज की।

बढ़ गया परसेंटेज

चुनाव के लिए वोटिंग सुबह आठ बजे से ही शुरू हो गई थी। पहले सपा छात्र सभा के समर्थक भारी संख्या में वोट कास्ट करने आए, जिसको देखकर सभी दलों के चेहरे उतर गए। लेकिन इसके बाद अन्य दलों समर्थक भी वोटिंग के लिए पहुंचने लगे। सपा छात्र सभा की मेहनत रंग लाई और हॉस्टलर्स के साथ अन्य स्टूडेंट और गल्र्स वोटरों ने जमकर वोट डाले। इसके चलते इस साल वोटिंग परसेंटेज भी 56 परसेंट से बढ़ कर 70 परसेंट पहुंच गया।

वोटिंग डाटा

टोटल वोट : 3262

वोट कास्ट : 2265

वोटिंग परसेंट : 69.44

विजेताओं में किसको कितने वोट मिले

पद - वोट

अध्यक्ष - विकास कुमार - 771

उपाध्यक्ष - रिया गर्ग - 747

महामंत्री - पंकज कुमार - 713

संयुक्त सचिव - कार्तिकेय दुबे - 730

कोषाध्यक्ष - सौरभ शर्मा - 884

अन्य में किसको कितने वोट मिले

अध्यक्ष पद

अनिल कुमार तोमर - 659

अर्चना चौधरी - 32

अविनाश कुमार गुप्ता - 163

दीपक पंवार - 306

मयंक चौधरी - 65

रवि कुमार - 248

उपाध्यक्ष पद

अलका - 218

अंकित मावी - 87

मोनिका गुप्ता - 165

नेहा त्यागी - 494

संदीप यादव - 228

महामंत्री पद

अंकित कुमार - 272

कुंवर सौरभ सिंह - 675

मोनू यादव - 57

रोहित कुमार बांगा - 321

सुदेश कुमार उपाध्याय - 182

विनीत - 21

संयुक्त सचिव पद

अभिषेक भारती - 170

पंकज कुमार मौर्य - 600

सोनू कुमार - 264

तेज बहादुर सिंह - 488

कोषाध्यक्ष पद

देवब्रत सिंह - 873

मौ। राशिद खान - 463

National News inextlive from India News Desk