लगा, हवा उल्टी चल पड़ी

2007 और 2012 के विधानसभा में अंतर सिर्फ इतना रहा है कि हवा बिल्कुल उल्टी बहने लगी हो। 2007 में इलाहाबाद की 11 विधानसभाओं में आठ कैंडीडेट्स ने बाजी मारी थी। वहीं इस बार इतनी ही सीटों पर सपा ने कब्जा जमाया है। जातीय धु्रवीयकरण में बटे वोटों ने मुख्य मुकाबला सपा और बसपा के बीच ही बनाए रखा है। सिर्फ एक सीट को छोड़ दिया जाए तो विकास का दंभ भरने वाली राष्ट्रीय पार्टियां भाजपा और कांग्रेस किसी भी सीट पर मुकाबले में नजर नहीं आई है। करछना और शहर दक्षिणी सीट पर सपा और बसपा प्रत्याशियों के बीच आखिरी राउंड तक मुकाबला चला है। बाद में करछना से बसपा और शहर दक्षिणी से सपा ने जीत दर्ज की।

ओधे मुंह गिर गए दिग्गज

विधानसभा अध्यक्ष रह चुके भाजपा प्रत्याशी केशरी नाथ त्रिपाठी का गढ़ इलाहाबाद दक्षिणी एरिया को माना जाता था। वह यहां से पांच बार इलेक्शन जीत चुके है। फाइट में माने जा रहे केशरी नाथ त्रिपाठी का ऐसा खेल बिगाड़ा की वह 146177 वोटों में से 33399 वोट ही अपने नाम कर पाए है। विनिंग कैंडीडेट्स सपा के हाजी परवेज अहमद टंकी से वह 9651 वोट पीछे रहे है.  उतरी से भाजपा के टिकट से मैदान में आए उदयभान करवरिया भी विनिंग कैंडीडेटस अनुग्रह नारायण सिंह से 20,092 वोट पीछे रहे है। बसपा सरकार में मंत्री व हण्डिया में मजबूत पकड़ रखने वाले राकेशधर त्रिपाठी भी बसपा से बर्खास्त होने के बाद निर्दलीय मैदान में उतरे थे, लेकिन वह विनिंग कैंडीडेट महेश नारायण सिंह से 45300 वोटों से हारे है।

इनके सिर बंधा जीत का सेहरा

इलाहाबाद की 12 विधानसभा सीटों में जिस आठ पर सपा ने परचम लहराया है। वह सीटें है इलाहबाद दक्षिण यहां से सपा प्रत्याशी हाजी परवेज अहमद टंकी, प्रतापपुर से सपा की विजमा यादव, बारा सीट से सपा के डॉ। अजय कुमार, मेजा से सपा प्रत्याशी गिरिश चंद्र उर्फ गामा पांडेय, फाफामऊ से सपा के अंसार अहमद, हण्डिया से सपा प्रत्याशी महेश नारायण सिंह, सोरांव से सपा के सत्यवीर मुन्ना, फूलपुर से सईद अहमद ने साईकिल पर सवार होकर जीत दर्ज की है। जबकि इलाहाबाद पश्चिमी सीट से बसपा की पूजा पाल, करछना से बसपा के दीपक पटेल, व कोरांव सीट से बसपा के राजबली जैसल ने जीत दर्ज की है। इलाहाबादी उत्तरी सीट से कांग्रेस के अनुग्रह नारायण सिंह विजयी हुए है.