बिना फी कर सकते हैं पढ़ाई

पटना यूनिवर्सिटी के चार कॉलेजों में भी इस प्रोग्राम को शुरू किया गया है, जिसमें तमाम स्टूडेंट्स को आईटी के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस क्लास को अटेंड करने के लिए स्टूडेंट्स को अलग से कोई फी नहीं देना होगा। यह क्लास स्पेशली लाइफ साइंसेज, फिजिकल साइंसेज, बॉयोटेक्नोलॉजी, बीसीए स्टूडेंट्स के लिए चलाई जा रही है। इसमें थ्योरी के साथ लैब फैसिलिटीज भी दी जाएगी। यह क्लास एक बार में 15 दिनों का होता है, जिसके बाद ऑनलाइन टेस्ट लिया जाता है। ऑनलाइन टेस्ट के लिए पीयू का आईआईटी मुंबई से टाईअप हुआ है। ऑनलाइन टेस्ट में पास करने पर स्टूडेंट्स को सर्टिफिकेट दिया जाता है।

कॉलेजों में कराएगा एनएसएस

कॉलेजों में इसकी शुरुआत नवंबर के फस्र्ट वीक से हो रही है। पहले यह मगध महिला कॉलेज से शुरू होगा। इस संबंध में एनएसएस की पीयू को-ऑर्डिनेटर डॉ। सुहेली मेहता ने बताया कि हर कॉलेज के 5-5 एनएसएस वोलेंटियर को इसकी जानकारी दी जाएगी, फिर इन वोलेंटियर्स की मदद से आगे स्टूडेंट्स का टें्रड किया जाएगा.

 

तीन घंटे की क्लास

पीयू की ओर से तीन घंटे की स्पोकेन ट्यूटोरियल्स की क्लास चल रही है। अभी फिलहाल इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी की क्लास शुरू की गई है, जो दोपहर 2 से 5 बजे तक चलती है.

 
यहां शुरू हुई क्लास

- पटना साइंस कॉलेज

- बीएन कॉलेज

- मगध महिला कॉलेज

- पटना वीमेंस कॉलेज

- पीयू के बॉयो टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट, इंफार्मेशन टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट, बीसीए

 
Spoken tutorials

Topic           Date

Linux      -       6 Sept

Libra office - 12 Sept

Libra office calc - 13 Sept

Fire Fox  -  19 Sept

Latex   -     20 Sept।

Scilab  -    26 Sept

Blender -  27 Sept

( Design, animation software tutorials)

GIMP  - 3 October

( For 3D animation)

 
Online test

Date         Topic

Online test on Linux and Latex  - 4 Oct।

Online test on Scilab  -  24 Oct।

Online test on Blender and GIMP - 25 Oct.

 
Spoken tutorials

C Programming  - 31 Oct।

C++Programming - 1 Nov।

JAVA Programming - 21 Nov।

PHP  - 22 Nov।

My SQL Programming  - 5 Dec।

Python Programming  - 6 Dec।

Perl Programming  -  12 Dec.

 
Online test

Online test on C and C++  - 13 Dec।

Online test on JAVA  - 19 Dec।

Online test on PHP and My SQL - 20 Dec।

Online test on PYthon and Perl  - 23 Dec.

 
 
 
हर स्टूडेंट टेक्नोलॉजी को अच्छी तरह से जान पाए, इसलिए इसकी शुरुआत कॉलेज और यूनिवर्सिटी की ओर से की जा रही है। इससे स्टूडेंट्स आने वाले टाइम में कंपरेटिवली तैयार हो पाएंगे।

बलराम तिवारी, रजिस्ट्रार, पटना यूनिवर्सिटी

 

हमारी कोशिश है कि अधिक से अधिक स्टूडेंट्स यह कोर्स करें। अभी सितंबर में इसकी शुरुआत हुई है, जिसे लगातार चलाना है। यह हमारा पायलट प्रोजेक्ट है।

डा। केपी सिंह, कोर्स को-ऑर्डिनेटर, पीयू कम्प्यूटर सेंटर

hindi news from PATNA desk

 

National News inextlive from India News Desk