मिस वर्ल्ड का खिताब:
ऐश्वर्या राय ने पिता कृष्णराज एक मरीन बायोलॉजिस्ट थे। उनकी मां का नाम वृंद्रा राय और भाई का नाम आदित्य राय है। वर्ष 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर देश का नाम रोशन किया था। ऐश्वर्या बचपन से ही बेहद खूबसूरत थी।

घूरकर देखते थे लोग:
ऐश्वर्या जब करीब 4-5 साल की थी तो वह जहां जाती थी लोग उन्हें घूरकर या पलट कर जरूर देखते थे। कई बार तो लोग उनकी मां को रोक बेटी को जी भरकर देखने की इजाजत मांगते थे। उस समय मासूम ऐश्वर्या को नहीं पता था कि ये क्यो हो रहा है। जिससे वह डर जाती थीं।

लड़के गेट पर घेर लेते थे:
ऐश्वर्या में अभिनय करने का शौक बचपन से ही था। शायद इसी के चलते जब वह स्कूल में थी तब कार्यक्रमों में भाग लेती थी, 13-14 साल की उम्र के बाद से वह इनसे दूर रहने लगी थी। उन्हें लगता था कि कार्यक्रम के बाद लड़के उनकी झलक के लिए स्कूल के गेट पर खड़े हो जाएंगे।

आखिर क्‍यों बचपन में सहम कर जिंदगी जिया ऐश्‍वर्या ने,जानें पूरी कहानी...

डॉक्टर बनाना चाहती थी:

ऐश्वर्या राय बचपन में पहले अभिनेत्री नहीं बल्कि डॉक्टर बनाना चाहती थी। मेरिट के आधार पर उनका चयन लातूर और नासिक के मेडिकल कॉलेज में हुआ था, लेकिन बाद में वह मॉडलिग की दुनिया का रुख कर गई।

तमिल फिल्म से किया डेब्ूय:
ऐश्वर्या की मां वृंदा को कहानियां लिखने का शौक है। उन्होंने ही अपनी लिखी कहानी पर फिल्म निर्माण के लिए ऐश्वर्या को प्रेरित किया। ऐश्वर्या की पहली फिल्म तमिल की इरुवर थी। फिर बॉलीवुड में पहली फिल्म ‘और प्यार हो गया थी’है। इसके बाद वह बॉलीवुड में पूरी तरह छा गईं।

सलमान विवेके से अफेयर:
1999 में सलमान और ऐश्वर्या के अफेयर की खबरें सुर्खियां बनीं। इसके बाद सलमान से ब्रेकअप होने के बाद उनका नाम विवेक ओबेरॉय के साथ जुड़ा। हालांकि बाद ऐश और विवेक ओबेराय का भी बेक्रअप हो गया था।

मारपीट की खबरें भी सुर्खियां:
सलमान खान से रिश्ते और ब्रेकअप दोनों ही दौर में वह विवादों में रही। सलमान को यह पसंद नहीं आ रहा था कि उनकी ऐश्वर्या उनके अलावा किसी और से बात भी करें। कई बार ऐश के साथ उनके मारपीट की खबरें भी सुर्खियां बनती रही हैं। सलमान से मदद लेनी पड़ी थी।

आखिर क्‍यों बचपन में सहम कर जिंदगी जिया ऐश्‍वर्या ने,जानें पूरी कहानी...

अभिषेक से की शादी:
फिल्म 'ताल', 'हम दिल दे चुके सनम', 'धूम 2', 'देवदास', 'रोबोट' और 'गुरू' जैसी कई फिल्मों में जबर्दस्त रोल किया। फिर गुरू में उनके साथ अभिषेक बच्चन थे। इस दौरान अफेयर के दौरान साल 2007 में ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन से शादी की।

बेटी आराध्या भी मां जैसी:
ऐश्वर्या राय आज अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की बहू के रूप में एक बेहतर भूमिका निभा रही हैं। ऐश्वर्या को 2011 में बेटी के रूप में आराध्या बच्चन हुई थीं। उनकी बेटी भी उनके जैसी ही खूबसूरत रही।

पर्दे पर फिर वापस आ गई:

ऐश्वर्या राय ने शादी के बाद फिल्मी पर्दे को बॉय जरूर बोल दिया था, लेकिन वह पर्दे पर फिर वापस आ गई हैं। हाल ही में इरफान खान के साथ उनकी फिल्म जज्बा रिलीज हुई। अब वह सरबजीत सिंह पर बन रही बायोपिक में काम कर रही है।

आखिर क्‍यों बचपन में सहम कर जिंदगी जिया ऐश्‍वर्या ने,जानें पूरी कहानी...

inextlive from Spark-Bites Desk

 

Interesting News inextlive from Interesting News Desk