सोमवार और गुरुवार को सिटी स्टेशन से गुजरेगी माता वैष्णों देवी स्पेशल ट्रेन

10 त्योहार स्पेशल ट्रेनों की रेलवे ने की शुरुआत

15 अक्टूबर से 16 नवंबर तक आनंद विहार से संचालित होगी ट्रेन

Meerut। त्योहारों के सीजन में रेलवे ने 10 त्योहार स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत की है। इन ट्रेनों में माता वैष्णों देवी के दर्शन के लिए वाया मेरठ एक स्पेशल ट्रेन का संचालन आनंद विहार से किया जा रहा है। यह ट्रेन एक माह तक आनंद विहार से कटरा तक संचालित होगी।

15 से शुरु होगा संचालन

हर साल की तरह वैष्णो देवी स्पेशल ट्रेन का इस साल भी संचालन शुरु किया जा रहा है। आनंद विहार से यह ट्रेन 15 अक्टूबर से 16 नवंबर तक संचालित होगी। ट्रेन संख्या 04401 प्रत्येक सोमवार व गुरुवार को आनंद विहार से 23.00 बजे प्रस्थान करेगी जो कि वैष्णो देवी अगले दिन 14.00 बजे पहुंचेगी। वहीं वापसी की ट्रेन संख्या 04402 का संचालन मंगलवार और शुक्रवार को होगा।

इन रुट पर संचालन

आनंद विहार से गाजियाबाद

मेरठ सिटी स्टेशन

मुजफ्फरनगर

सहारनपुर

यमुनानगर

जगाधरी

अंबाला कैंट

लुधियाना

जालंधर कैंट

पठानकोट कैंट

जम्मूतवी

उधमपुर स्टेशन

हर साल की तरह इस साल भी मुख्यालय स्तर पर इस ट्रेन की शुरुआत की गई है। मेरठ में ट्रेन करीब रात 12.30 बजे पहुंचने की संभावना है।

आरपी शर्मा, स्टेशन अधीक्षक