ऐसी है जानकारी
उन्होंने जापानी बुलेट ट्रेन का उदाहरण देते हुए कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आर्थिक नीतियां शिंकासेन की तरह हैं। यह  तेज, सुरक्षित, भरोसेमंद और एक वक्त पर ढेर सारे लोगों को साथ लेकर चलने वाली हैं। सिर्फ यही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि भारत का मजबूत होना जापान के लिए अच्छा है। वहीं जापान का मजबूत होना भारत के लिए अच्छा है।

फोरम को किया संबोधित
उधर, इसके पहले पीएम मोदी ने फोरम को संबोधित किया। यहां अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भारत में 'मेक इन इंडिया' के तौर पर काम करे, यह समझ आता है, लेकिन जापान में भी 'मेक इन इंडिया' मिशन चल रहा है। ये उससे भी बड़ी बात है। भारत संभावनाओं का देश है। पहली बार जापान भारत से कार आयात करेगा।

तमाम मुद्दों पर हुई विस्तार से चर्चा
बता दें कि भारत की यात्रा पर यहां आए जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे की सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दिल्ली के हैदराबाद हाउस में औपचारिक मुलाकात हुई। यहां दोनों नेताओं के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता में आपसी सहमति के तमाम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

ऐसा बोले शिंजो आबे
अपने संबोधन में शिंजो आबे बोले कि मजबूत भारत जापान के लिए भी बहुत अच्छा है। उधर, मौके पर पीएम मोदी बोले कि भारत को जापान से सिर्फ हाई स्पीड ट्रेन ही नहीं, साथ में हाई स्पीड ग्रोथ की भी जरूरत है। भारत और जापान की दोस्ती का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए पीएम मोदी ने ये भी कहा कि हर एक टर्निंग प्वाइंट पर जापान भारत के साथ खड़ा नजर आया है।

वाराणसी में स्वागत की भव्य तैयारियां
जानकारी दी गई है कि भारत आए शिंजो आबे शनिवार को पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी भी जाएंगे। यहां पहुंचकर वह मां गंगा की आरती में भी हिस्सा लेंगे। इसको लेकर यहां दशाश्वमेघ घाट पर जोरों की तैयारियां चल रही हैं। साथ ही सुरक्षा के भी जबरदस्त पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कुल मिलाकर भारत पहुंचे जापान के प्रधानमंत्री और भारत के पीएम के बीच दोस्ती की नई इबारत लिखी जा रही है। इसको लेकर ऐसे कयास भी लगाए जा रहे हैं कि दोनों के बीच हुई शिखर वार्ता के दौरान बुलेट ट्रेन पर भी मुहर लग सकती है।

inextlive from India News Desk

 

National News inextlive from India News Desk