-प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की जमशेदपुर शाखा कर रहा आयोजन

JAMSHEDPUR: मनुष्य के जीवन में अशांति, तनाव दूर करने और उनके अंदर आंतरिक ऊजा भरने के उद्देश्य से ब्रह्मकुमारी जमशेदपुर शाखा की ओर से अध्यात्मिक संगीत संध्या का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन शुक्रवार की शाम भ् बजे जुगसलाई के डिकोस्टा रोड स्थित रंगलाल मैरेज हॉल में किया जा रहा है। यह जानकारी गुरुवार को ब्रह्मकुमारी की जमशेदपुर शाखा की ओर से आयोजित एक प्रेस कान्फ्रेंस में दी गई।

होगा शांति का अनुभव

इस दौरान ब्रह्मकुमारी की अंजू बहन ने बताया कि 'प्रभु पिता का वरदान आपके नाम' नामक इस अध्यात्मिक संगीत संध्या में अपने गीतों के माध्यम से भक्तों के बीच सच्ची शांति का अनुभव कराने व उनके अंदर आंतरिक ऊर्जा का संचार करने के लिए डॉ। पुनित महता को हिमाचल प्रदेश से बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि उनके गीतों को सुनने से शांति के अनुभव के साथ ही शरीर में मौजूद कई बीमारियों का इलाज भी हो जाएगा। इसके साथ ही भक्तों के बीच आशीर्वचन बांटने के लिए कोल्हान व बिहार जोन की मुख्य प्रभारी रानी बहन जी उपस्थित रहेंगी। उन्होंने बताया की कार्यकम में भक्तों के लिए प्रवेश नि:शुल्क है। मौके पर रागनी बहन, कोमल बहन, खुशबू बहन व अंजू बहन मौजूद थी।

ये होगा आकर्षण

पुनित महता की गीतों पर भगवान शिव के रूप को धारण कर बर्फ की सिल्ली पर तांडव करने के लिए बुलंद शहर से महेश कुमार को बुलाया गया है। जो पूरे कार्यक्रम में अध्यात्मिक संगीत के दौरान तांडव करेंगे।