धर्मध्वजा रोहण के साथ होगा पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ

फीरोजाबाद: सुहाग नगरी में शुक्रवार से महा धार्मिक अनुष्ठान पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन आचार्य वसुनंदी मुनि के ससंघ सानिध्य में होगा। पीडी जैन इंटर कालेज के प्रांगण में आयोजित महोत्सव में देश भर से उच्चकोटि के विद्वान और श्रावकजन भाग लेंगे। यह भव्य आयोजन छह दिन तक चलेगा।

सौ वर्ष बाद हो रहा है कार्यक्रम

आचार्य वसुनंदी महाराज ने बताया कि सुहागनगरी में यह आयोजन करीब सौ वर्ष बाद आयोजित किया गया है। शुभारंभ छह फरवरी को सुबह साढ़े छह बजे देव आज्ञा, गुरु आज्ञा और ध्वजा रोहण के साथ होगा। साढ़े सात बजे घटयात्रा चंद्रपभु जैन मंदिर से नसियाजी जैन मंदिर तक निकाली जाएगी। सवा नौ बजे विमल कुमार रेता वालों द्वारा ध्वजारोहण कर पंचकल्याणक का सूत्रपात किया जाएगा। तत्पश्चात मंडप उदघाटन, चित्र अनावरण, दीप प्रज्जवलन, बेदी शुद्धि, शांतिधारा, अभिषेक ¨बब स्थापना की क्रियाएं संपन्न होगी। साढ़े नौ बजे से मांगलिक प्रवचन होंगे। सात फरवरी को सुबह साढ़े छह नित्य पूजन अभिषेक, गर्भ कल्याणक की पूजा एवं हवन होगा। दोपहर माता की गोदभराई के बाद घटयात्रा निकाली जाएगी।

निकाला जाएगा भव्य जुलूस

आठ फरवरी को सुबह 11 बजे हाथी पर जन्म कल्याणक का भव्य जुलूस नसियाजी मंदिर से कोटला रोड, गंज चौराहा, सदर बाजार होता हुआ छदामीलाल जैन मंदिर पहुंचेगा। जहां 1008 कलशों से पांडुक शिला पर जन्माभिषेक होग। रात आठ बजे से आदि कुमार का पालना, देवकुमार बालकों द्वारा बालक्रीड़ा की क्रियाएं होंगीं। नौ फरवरी को दोपहर एक बजे महाराज ऋषभदेव का दरबार लगेगा। युवराज आदिकुमार की बारात निकाली जाएगी। राज्याभिषेक के बाद 32000 मुकुटबद्ध राजाओं द्वारा भेंट समर्पण की जाएगी। दस फरवरी को सुबह पूजन और शाम पौने सात बजे सामूहिक आरती एवं बाहर से आए हुए विद्वानों के शास्त्र प्रवचन होंगे। इसके बाद 11 फरवरी को सुबह पूजन, सुबह साढ़े दस बजे नवीन बेदी में जिन¨बबो की स्थापना, कलशारोहण, ध्वजारोहण शांति हवन होगा। नवीन प्रतिमाओं की स्थापना हेतु जुलूस नसियाजी मंदिर से चंद्रप्रभु जैन मंदिर तक जाएगा।

डीजीपी और प्रो। रामगोपाल आएंगे

पंच कल्याणक महोत्सव के शुभारंभ समारोह में सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो। रामगोपाल यादव और सांसद अक्षय मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे। वहीं आगामी दिनों में प्रदेश के डीजीपी अर¨वद कुमार जैन और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य का आगमन भी संभावित है।

तैयारियों को दिया अंतिम रूप

पंच कल्याणक महोत्सव समिति ने बुधवार को बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया। साथ ही पुलिस और प्रशासन से जरूरी व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग की। बैठक में मुख्य संयोजक ललतेश जैन दुर्गेश एवं अरुण कुमार जैन पीली कोठी, जितेन्द्र जैन मुन्ना अध्यक्ष, सुरेश चंद्र जैन इसौली उपाध्यक्ष, कुलदीप मित्तल जैन महामंत्री, ललितमोहन जैन रपरिया विमलेश जैन व प्रमोद जैन सोनल सहमंत्री, विजय देवता, संजय जैन पीआरओ आदि उपस्थित थे।