देहरादून: शिक्षा विभाग ने देहरादून जिले में होने वाली खेल प्रतियोगिताओं का शेड्यूल फाइनल कर दिया है। 2018-19 सत्र में शिक्षा विभाग का खेल कैलेंडर पांच अक्टूबर से 12 नवंबर तक चलेगा, जिसमें विभाग द्वारा 15 खेल प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी।

15 खेलों का होगा आयोजन

खेल महाकुंभ के कारण शिक्षा विभाग की प्रतियोगिताएं समय पर शुरू नहीं हो सकी हैं। वहीं, राष्ट्रीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिताओं की तिथि अक्टूबर में होने के कारण शिक्षा विभाग ने शासन से 15 खेलों का आयोजन खुद कराने की अनुमति मांगी। शासन से अनुमति मिलने के बाद बुधवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी एसबी जोशी ने देहरादून जिले में होने वाली प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए कैलेंडर जारी कर दिया है।

ये है शेड्यूल

-टेबल टेनिस 6-7 अक्टूबर

-जूडो 7 अक्टूबर

-फुटबॉल अंडर-14, 7 अक्टूबर

-फुटबॉल अंडर-17, 8 अक्टूबर

-फुटबॉल अंडर-19, 7 अक्टूबर

-बैडमिंटन अंडर- 5-10 अक्टूबर

-एथलेटिक्स अंडर-14-16 अक्टूबर

-खो-खो अंडर-17, 13 अक्टूबर

-हैंडवाल अंडर-14, 21 अक्टूबर

-कुश्ती फ्री स्टाइल अंडर-19, 13 अक्टूबर

-क्रिकेट अंडर-14, 28 अक्टूबर

-क्रिकेट अंडर-19, 4 नवंबर

-क्रिकेट अंडर-17, 11 नवंबर

-बॉस्केटबॉल अंडर- 2 नवंबर

-योगा 12 नवंबर