- श्रीलंका के कोलंबियन टीम ने कृष्ण लीला दिखाकर पटनाइट्स का जीता दिल

- शाम सात बजे से रात के 12 बजे तक कई तरह के कल्चरल इवेंट का किया गया आयोजन

- एसकेएम में खचाखच भरे हॉल में भक्त कृष्ण की लीला पर खूब झूमे

PATNA : जिस लंका में श्रीराम ने जाकर रावण का वध किया था। वहीं से आए कलाकारों ने कृष्ण भक्ति का ऐसा समां बांधा कि पटनाइट्स दांतों तले अंगुली दबाए रह गए। मौका था इस्कान की ओर से आयोजित जन्माष्टमी का था। इस बार भक्तों के बीच श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में श्रीलंका से आए शोज ग्रुप ऑफ इंटरटेन्मेंट की ओर से भगवान कृष्ण के वृहत रूपों को पेश किया गया। इसमें माखन चोरी से लेकर कालिया दमन, मीरा भजन, मोर नृत्य, राधा कृष्ण मिलन रास, महारास एवं गायन प्रस्तुत कर भक्तों को भाव विभोर कर दिया। इस अवसर पर भक्तों के बीच ओ माई गॉड ड्रामा का भी मंचन किया गया। वहीं रात्रि क्ख् बजे भगवान के जन्म के साथ ही क्08 तीर्थजल से उनका अभिषेक किया गया। रोली दीक्षित, तनुजा देवागेदरा, निलिनी भाग्या, चन्द्रि

विभिन्न मंदिरों में हुई भगवान की पूजा अर्चना

दूसरी ओर शहर के विभिन्न मंदिरों और ठाकुर बाड़ी में भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव धूम धाम से मनाया गया। इस दौरान भक्तों ने बांसुरी और मोर के पंख भगवान को अर्पित किया। वहीं सुबह से ही देर शाम तक आसपास के एरिया में कृष्ण जन्म महोत्सव का आयोजन किया गया है। इस दौरान भक्तों ने मंदिरों में गीता पाठ भी किया और सुना। वहीं महाराजा प्रताप भवन में जन्माष्टमी के अवसर पर मनमोहक झांकी, मटकी फोड़, भजन कीर्तन का आयोजन किया गया।