श्रीलंका ने पकड़े भारतीय मछुआरे
श्रीलंकन नेवी ने 86 भारतीय मछुआरों को श्रीलंकन समुद्री तट के करीब गिरफ्तार किया है. इन मछुआरों को श्रीलंका के नौसेना अधिकारियों ने नेदुनचीवू और मुल्लईथिवू क्षेत्र में गिरफ्तार किया है. इस समय ये मछुआरे मछली पकड़ रहे थे. श्रीलंका के मछुआरों ने नौसेनिकों को बताया कि उन्हें भारतीय मछुआरों ने पीटा है, जिसमें उनके दो साथी गिरफ्तार हो गए हैं.

भारतीय मछुआरों पर मारपीट करने का आरोप

मछली पालन विभाग के संयुक्त निदेशक ईल्यापेरूमल और कैनेडी क्यू ब्रांच के इंस्पेक्टर रामनाथपुरम ने बताया कि मुछआरों ने उन्हें बताया कि भारतीय मछुआरों के साथ हुई झड़प में दो लोग घायल हुए हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गिरफ़्तार किए गए सभी 86 मछुआरों और उनकी 10 नावों को कराई नगर नौसेना कैंप ले जाया गया है. वहीं घायल मछुआरों को जाफना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Hindi News from World News Desk

International News inextlive from World News Desk