ये था श्रीदेवी का सरप्राइज प्लान

श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर का आज बर्थ डे है। फिल्म धड़क से बॉलीवुड में एंट्री करने जा रहीं जाह्ववी आज यानी 6 मार्च को 21 साल की हो गईं हैं। कहा जा रहा है की जाह्ववी का परिवार उनके 21वें जन्मदिन को स्पेशल बनाना चाहते हैं। जाह्नवी के बर्थ डे को स्पेशल बनाने के लिए मां श्रीदेवी और पिता बोनी कपूर ने बिना किसी को कुछ भी बताए सरप्राइज डिनर प्लान किया था। अब श्रीदेवी नहीं हैं तो बोनी कपूर अकेले ही जाह्नवी को ये सरप्राइज देंगे।

बर्थ डे स्पेशल : श्रीदेवी ने बोनी के साथ मिल कर बेटी जाह्नवी के लिए किया था सरप्राइज प्लान

सौतेली बहन भी होगीं बर्थ डे में शामिल

जाह्नवी कपूर का परिवार चाहता है कि वो अपने बर्थ डे पर खुश रहें। बता दें की जाह्नवी की सौतेली बहन अंशुला कपूर भी इस सेलिब्रेशन का हिस्सा बनेगीं। हाल ही में जाह्ववी और उनकी सौतेली बहन को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल होना पडा़ था। दरअसल अंसुला अर्जुन कपूर की सगी बहन हैं। अर्जुन कपूर के पोस्ट पर एक फैन ने अर्जुन की सौतेली बहनों जाह्ववी और खुशी की आलेचना कर दी थी। इस बात से अंशुला दुखी हो गईं और चुप न रह सकीं। उन्होंने इंस्टाग्राम की उस पोस्ट पर कंमेट करके ट्रोलर को जम के लताडा़ और उस कमेंट को हटा भी दिया।

जानें कौन है जाह्नवी की ये नई 'मॉम' जो रखेंगी श्रीदेवी की तरह उनका ख्याल

बर्थ डे स्पेशल : श्रीदेवी ने बोनी के साथ मिल कर बेटी जाह्नवी के लिए किया था सरप्राइज प्लान

अपने जन्मदिन के बारे में मां के लिए जाह्नवी ने लिखा

जाह्ववी ने अपनी मां अभिनेत्री श्रीदेवी को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी किया। जाह्ववी ने इस लेटर के जरिए फैन्स से कहा कि वो अपना जन्मदिन अपने माता पिता के साथ ही मनाए। उन्हें हमेश प्यार करें और उनके साथ वक्त बिताएं। बता दें की जाह्नवी जल्द ही अपनी डेब्यू फिल्म धड़क में इशान खट्टर के साथ दिखेगीं। जाह्नवी की ये फिल्म इसी साल जुलाई में रिलीज होगी। श्रीदेवी जाह्ववी की फर्स्ट बॉलीवुड रिलीज के लिए काफी एक्साइटेड थीं पर अब जाह्ववी को ये फिल्म मां के बिना ही सिनेमा में रिलीज होते देखनी होगी।

बर्थ डे स्पेशल : श्रीदेवी ने बोनी के साथ मिल कर बेटी जाह्नवी के लिए किया था सरप्राइज प्लान

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk