AGRA। फतेहपुर सीकरी में लोगों को लुभाने के लिए पॉलिटिकल पॉटिज ने फिल्म स्टार्स का सहारा लेना शुरु कर दिया है। रालोद-कांग्रेस प्रत्याशी अमर सिंह के साथ फेमस एक्ट्रैस श्रीदेवी ने ग्लैमर बिखेरा। सुबह से शाम तक के सफर में श्रीदेवी थक कर भले ही बेहाल हो गई हों, लेकिन रालोद के लिए उम्मीदों के नए सफर को असर दिखा गई। राष्ट्रीय लोकदल प्रत्याशी अमर सिंह का रोड शो दोपहर क्ख्.क्भ् बजे से शुरू हुआ। पंखा लगी खुली जीप में सवार होकर रालोद प्रत्याशी अमर सिंह, श्रीदेवी और फिल्म निर्देशक बोनी कपूर ने लोगों से रालोद को वोट देने की अपील की। ग्वालियर रोड पर तमाम स्थानों पर स्वागत के बाद काफिला सैंया से इरादत नगर की ओर मुड़ा। गांव में पहुंचते ही श्रीदेवी को देखने को हर उम्र लोग और महिलाएं दौड़ती हुई सड़क किनारे तक पहुंच गई। इरादतनगर पहुंचकर श्रीदेवी ने एक घर में आधा घंटे तक विश्राम किया। यहां नाश्ता करने के बाद रोड शो आगे की ओर बढ़ गया। यहां से आगे बढ़ने के साथ लोगों का उत्साह और भीड़ दोनों बढ़ने लगीं। लोगों का उत्साह देखकर अमर सिंह के चेहरे की थकान भी जाती हुई दिखाई दीं।

छह घंटे तक चली रैली

उत्साह से लबरेज होकर उन्होंने माइक थामकर लोगों से साथ मांगा। सवा छह घंटे के टूटी सड़कों के सफर के बाद श्रीदेवी थक गई। इसे देखते हुए रोड शो बीच में ही खत्म करना पड़ा। यहां से श्रीदेवी, बोनी कपूर और अमर सिंह मर्सिडीज से आगरा की ओर रवाना हो गए। रोड शो में रालोद जिलाध्यक्ष नरेंद्र धनगर समेत अन्य स्थानीय नेता मौजूद रहे।