दुनिया और अपने लाखों फैंस को अलविदा कह चुकीं श्रीदेवी भले ही दुनिया से रुखसत हो गई हों, लेकिन वो लाखों दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे। उनके अभिनय और सिनेमा के लिए योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। सेलिब्रेशन क्लब से दोपहर 2.19 बजे निकली अंतिम यात्रा 1.40 मिनिट बाद विले पार्ले सेवा समाज क्रेमेटोरियम पहुंची। यहां पर कर्मकांड की विधि के बात श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को उनके पति बोनी कपूर ने मुखाग्नि दी। इस समय बॉलीवुड जहत के कई सितारों मौजूद थे।

श्रीदेवी की अंतिम विदाई में उमड़े हजारों लोग

अंतिम यात्रा के दौरान सड़क पर हुजूम उमज़ पड़ा। हर कोई अपनी चहेती अभिनेत्री श्रीदेवी को अंतिम विदाई दे रहा था। बता दें कि, आज बुधवार सुबह सेलिब्रेशन क्लब में अंतिम दर्शनों के लिए श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को रखा गया था। यहां पर बॉलीवुड जगत के सितारों और श्रीदेवी परिवार के करीबी लोग पहुंचे और इस दुख की घड़ी में साथ दिया। यहीं, से अंतिम संस्कार के लिए श्रीदेवी की अंतिम यात्रा दोपहर निकली थी।

27 फरवरी को (सुबह तक) क्या हुआ

पत्नी के निधन का सदमा झेलने के साथ पिछले तीन दिन से दुबई प्रशासन के चक्कर काट रहे बोनी कपूर बुरी तरह टूट गए थे। हालांकि भाई संजय व दोस्त मौजूद थे लेकिन संकट के समय बेटे की भी जरुरत थी। हमारी संवाददाता अनुप्रिया वर्मा के मुताबिक बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर मंगलवार की सुबह भारत से दुबई पहुंचे। अर्जुन दुबई इसलिए गए हैं ताकि वह अपने पिता के साथ पूरी कार्यवाही में उनके सपोर्ट के रूप में खड़े रह सकें। परमिशन मिलने के श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को रात में मुंबई एयरपोर्ट पहुंचा। यहां से फिर एम्बुलेंस के जरिए पार्थिव शरीर को उनके लोखंडवाला स्थित घर ले जाया गया। इस दौरान कई बॉलीवुड सितारे उनके घर पहुंचे। इस समय हजारों का तादाद में लोग वहां मौजूद थे और एक झलक के लिए बेकरार थे।  

24 फरवरी को क्या हुआ

श्रीदेवी, बेटी ख़ुशी और पति बोनी कपूर के भांजे मोहित मारवाह की शादी के लिए दुबई के पास रस-अल ख़ेमा गई थीं। लेकिन दुबई में शॉपिंग के लिए रुक गईं। शनिवार को शाम को बोनी साढ़े पांच बजे जुमेराह एमेरट्स टावर होटल में रूम अपार्टमेंट 2201 में पहुंचे तो उन्होंने डिनर पर जाने से पहले 15 मिनट श्रीदेवी से बात की और उसके बाद वो बाथरूम चली गईं। जब काफ़ी समय तक नहीं आई तो बोनी कपूर, श्रीदेवी के पास गए लेकिन वो बाथटब में बेहोश पड़ी थीं। तुरंत रशीद अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk