इस वजह से अनिल कपूर को कहा न

अनिल कपूर रिश्ते में श्रीदेवी के देवर लगते हैं। श्रीदेवी के करियर का एक दौर था जब उन्होंने मिस्टर इंडिया ,लम्हे, जुदाई और जोशीले जैसी हिट फिल्में अनिल कपूर के साथ की थीं। फिर उन्हें अनिल कपूर के साथ फिल्म 'बेटा' ऑफर हुई थी। श्रीदेवी ने इस फिल्म को तुरंत न कह दिया था। दरअसल श्रीदेवी का मानना था की वो अनिल कपूर के साथ फिल्में करके थक चुकी हैं और अब कुछ नया करना चाहती हैं। फिल्म मेकर्स ने दूसरे ऑप्शन के तौर पर माधुरी दीक्षित को ये मौका दिया और फिल्म से माधुरी को एक नई पहचान मिल गई 'धक धक गर्ल ' की।

श्रीदेवी ने दी अभिनेता जीतेन्द्र के साथ सबसे ज्यादा हिट,अनिल कपूर के साथ इसलिए फिर नहीं किया काम

अनिल के साथ दी थी करियर की सबसे बडी़ हिट

श्रीदेवी ने अनिल कपूर के साथ बनी सिल्वर स्क्रीन पर इस जोडी़ को न जरूर कह दिया था पर अपने करियर की सबसे बडी़ हिट फिल्म उन्होंने अनिल कपूर के साथ ही दी थी। वो फिल्म थी 'मिस्टर इंडिया'। इनकी जोडी़ को दर्शक सिनेमा में देखने को बेताब रहते थे। श्रीदेवी और अनिल कपूर की कई फिल्में साथ आईं जिन्होंने दर्शकों को अपना बना लिया था। फिर श्रीदेवी ने अनिल कपूर के साथ जोडी़ तोड़ने का फैसला ले लिया और कुछ नया करने की ठानी।  

श्रीदेवी ने इन दस बॉलीवुड फिल्मों से बनाई इंडस्ट्री में अपनी पहचान

श्रीदेवी ने दी अभिनेता जीतेन्द्र के साथ सबसे ज्यादा हिट,अनिल कपूर के साथ इसलिए फिर नहीं किया काम

जितेंद्र के साथ भी जमी थी जोडी़

श्रीदेवी अपने जमाने की सबसे महंगी अदाकाराओं में से एक हो गई थीं। श्रीदेवी की जोडी़ जितेंद्र के साथ भी फिल्मों में काफी हिट हुई थी। लोगों को दोनों की जोडी़ पर्दे पर खूब पसंद आने लगी थी इसलिए दोनों ने लगभग 16 फिल्में साथ में की थीं। इन 16 फिल्मों में से दोनों की 11 फिल्में ही हिट भी हुई थीं। दोनों की जोडी़ वाली फिल्म हिम्मतवाला सुपरहिट रही थी जो साल 1983 में सिनेमाघरों में आई थी।

श्रीदेवी का दुबई में निधन , मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

श्रीदेवी ने दी अभिनेता जीतेन्द्र के साथ सबसे ज्यादा हिट,अनिल कपूर के साथ इसलिए फिर नहीं किया काम

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk