समुद्री सीमा का उल्लंघन

श्रीलंका की समुद्री सीमा के कथित उल्लंघन में दो महीने पहले गिरफ्तार किए गए 34 भारतीय मछुआरों को यहां की एक अदालत ने रिहा कर दिया.

गत 30 जुलाई को इन मछुआरों को श्रीलंका के पूर्वी तट से नौसेना ने गिरफ्तार कर पुलिस के हवाले कर दिया था. त्रिंकोमाली के मजिस्ट्रेट यूएलडी अरशद ने मछुआरों को भारतीय अधिकारियों को सौंपे जाने के लिए नौसेना को निर्देश जारी किए.

नावें अभी भी कब्ज् में

हालांकि मछुआरों की नावों को छोड़े जाने का फैसला 17 अक्टूबर तक के लिए टाल दिया गया. यह फैसला पिछले सप्ताह श्रीलंकाई मत्स्य पालन मंत्री रजित सेनरत्ने के उस बयान के बाद आया जिसमें उन्होंने कहा था कि भविष्य में अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा का उल्लंघन किए जाने पर भारतीय मछुआरों की नावों को जब्त कर लिया जाएगा. उन्होंने कहा था कि मछुआरों को गिरफ्तार करने से इस समस्या का समाधान नहीं हो सकता है. वे बेगुनाह होते हैं. इसके लिए नौका मालिकों को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए.

International News inextlive from World News Desk