RANCHI: मारवाड़ी भवन हरमू में शुरू हो रहे श्रीमद भागवत कथा को लेकर रविवार सुबह सेवा सदन स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकली। पीले वस्त्रों में 111 महिलाओं व युवतियों ने कलश यात्रा में हिस्सा लिया। शोभायात्रा शहर के विभिन्न इलाकों से होते हुए कथा स्थल पर संपन्न हुई। मुख्य यजमान नारायण जालान व राजकुमार अग्रवाल समेत 108 यजमान माथे पर भागवत पोथी लिये चल रहे थे। यजमानों के आगे बग्घी पर चल रहे आचार्य बांके बिहारी गोस्वामी जी व उनके पिता श्रेष्ठ कथा व्यास गोस्वामी गोविंद बाबा जी का विभिन्न सामाजिक धार्मिक संस्थानो द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा का नेतृत्व सहयोगी संस्था मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा ने किया। आयोजन समिति ने कहा कि रविवार से अपराह्न 2 बजे से संध्या 5 बजे तक मथुरा निवासी आचार्य बांके बिहारी गोस्वामी जी के नेतृत्व में उनके श्रीमुख से सात दिवसीय कथा का आरंभ हो चुका है। शोभायात्रा में डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, मंडलीय उपाध्यक्ष रोहित शारदा, मुख्यालय उपाध्यक्ष नेहा पटवारी, पूर्व अध्यक्ष प्रभात साबू। विष्णु प्रसाद। वरुण जालान। अध्यक्ष तुषार विजयवर्गीय। सचिव दीपक गोयनका। उपाध्यक्ष सचिन मोतिका। मनीष लोधा। रोहित पोद्दार। किरण खेतान। मीना टाईवाला समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए।