JAMSHEDPUR: बिष्टुपुर स्थित सेंट मेरीज इंग्लिश हाई स्कूल की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने पर सोमवार को प्लेटिनम जुबिली समारोह की शुरुआत की गइ। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में अपने संबोधन में स्कूल प्रबंधन समिति के चेयरमैन फादर सीआर प्रभु ने कहा कि स्कूल शानदार प्रदर्शन कर रहा है लेकिन वे पिछले कुछ दिनों से चिंतित भी हैं। चिंता का कारण हाल के दिनों में मिशनरीज ऑफ चैरिटी व मिशनरियों को खास तौर पर निशाना बनाए जाने की घटनाएं हैं। इस तरह के हालात काफी दुखद हैं।

प्रार्थना सभा आयोजित

पूरे साल होनेवाले प्लेटिनम जुबिली समारोह का उद्घाटन सोमवार को जमशेदपुर धर्मप्रांत के विशप डॉ। फेलिक्स टोप्पो ने किया। इससे पूर्व सेंट मेरीज चर्च में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय से जुड़े सभी लोगों के योगदान को याद किया गया। साल भर प्लेटिनम जुबिली समारोह के दौरान विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र और विद्यालय के कई पूर्व शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति में उन ऐतिहासिक पलों को याद किया गया। मुख्य अतिथि डॉ। फेलिक्स टोप्पो ने मशाल प्रज्जवलित किया। मशाल प्रज्जवलित होने के साथ ही प्लेटिनम जुबिली दौड़ शुरू हुइ। इसमें चुने हुए 80 छात्र-छात्राओं ने शिरकत की। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में उन सभी लोगों को याद किया जो अब दिवंगत हैं। इस स्कूल की विशिष्ट पहचान का भी उन्होंने उल्लेख किया। इस अवसर पर विद्यालय के सचिव फादर डेविड विंसेंट और मैनेजर फादर एडवर्ड साल्दाना ने भी अपने विचार रखे। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ जमशेदपुर धर्मप्रांत के विशप डॉ। फेलिक्स टोप्पो के रांची धर्मप्रांत के आर्च विशप बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं गई। विद्यालय के चेयरमैन डॉ। सीआर प्रभु और प्राचार्य फादर एस पुथुमई राज ने उनका अभिनंदन किया। जमशेदपुर धर्मप्रांत में उनके 21 वर्ष लंबे सेवाकाल को भी याद किया गया। उप प्राचार्य सिस्टर रश्मि प्रभु और फादर एलेक्स डारविन सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

1943 में हुई शुरुआत

सेंट मेरीज इंग्लिश हाईस्कूल की स्थापना 1943 में साकची में 7 कमरों के छोटे से भवन में। 75 वर्ष के लंबे सफर में विद्यालय ने उतार-चढ़ाव के कई दौर देखे। 1990 में इस विद्यालय को सीबीएसई की मान्यता प्राप्त हुइ।