कानपुर। स्टार किड तैमूर अली खान कोई भी क्यूट हरकत करें या न्यू लुक में नजर आ जाएं तो भला कोई उन्हें कैमरे में कैद करने से क्यों चूक जाए।  स्विटजरलैंड में छुट्टियां बिता कर लौट रहे तैमूर माॅम करीना का हाथ थामें एयरपोर्ट पर स्पाॅट हो गए। दरअसल तैमूर ने व्हाइट स्नीकर्स के साथ मरून कलर का ट्रैक सूट पहन रखा है और बड़े ही क्यूट तरीके से वो तिरछी नजरों से मां करीना की ओर देख रहे हैं। वहीं बेबो भी ब्लैक पैंट और टी शर्ट पर ब्राउन कलर का कट स्लीव जैकेट पहने अपने ही स्वैग में दिख रही हैं।

तस्वीरें: नए लुक में नन्हें तैमूर,छुट्टियां बिता कर मां करीना के साथ घर लौटे

लौटे हैं यहां से छुट्टियां बिता कर

तैमूर माॅम करीना और पाॅप सैफ के साथ दक्षिण अफ्रीका में छुट्टियां मना रहे थे। उसके बाद वो स्विटजरलैंड की बर्फीली वादियों में घूमते नजर आए। वकेशन के दौरान तैमूर की करीना और सैफ संग कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहीं। हालांकि तैमूर की क्यूटनेस का कोई तोड़ नहीं है। बाॅलीवुड में इतने स्टार किड्स का जन्म हुआ पर तैमूर की स्माईल और उनकी स्वीट हरकतें लोगों को उनकी ओर देखने और कैमरे में कैद करने को लोगों को मजबूर कर ही देती है।

तस्वीरें: नए लुक में नन्हें तैमूर,छुट्टियां बिता कर मां करीना के साथ घर लौटे

मार्केट में आई तैमूर जैसी डाॅल

हाॅल में खबर आई थी की तैमूर की क्यूटनेस को देखते हुए उन्हीं के जैसी एक डाॅल मार्केट में आ गई है। मालूम हो एक रिएलिटी शो में तैमूर की सौतेली बहन और सैफ की पहली वाइफ अमृता सिंह की बेटी सारा अपनी डेब्यू फिल्म 'केदारनाथ' के प्रमोशन के लिए गई थीं। वहां सारा को गिफ्ट में तैमूर जैसी डाॅल दी गई थी। तभी से मार्केट में तैमूर जैसी डाॅल के बिकने की बात को बल मिला। फिलहाल आप तैमूर की ये क्यूटनेस तस्वीरों में देख सकते हैं।

तस्वीरें: नए लुक में नन्हें तैमूर,छुट्टियां बिता कर मां करीना के साथ घर लौटे

तस्वीरें: मम्मी करीना और पापा सैफ संग तैमूर यहां इस तरह सेलिब्रेट कर रहे हैं नया साल

तैमूर के लिए करीना ने इस वजह से रिजेक्ट कर दी ये फिल्म, कहा 'बेटे से बढ़ कर कुछ नहीं'

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk